ABCD की एक्ट्रेस Lauren Gottlieb ने गुपचुप रचाई शादी, व्हाइट गाउन में लगीं बेहद खूबसूरत

Lauren Gottlieb Wedding: ABCD की एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब ने लंदन के टोबियास जोन्स के साथ सीक्रेट वेडिंग कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Lauren Gottlieb Wedding

ABCD की एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब ने इटली में शादी कर ली है। Photo Credit- Instagram

Lauren Gottlieb Wedding: रेमो डिसूजा की फिल्म ABCD तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म में नजर आईं एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब तो आपको याद ही होंगी। एक्ट्रेस ने इटली में गुपचुप शादी रचा ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि लॉरेन गॉटलिब ने 11 जून को इटली के टस्कनी में एक प्राइवेट सेरेमनी में क्रिश्चियन वेडिंग की है। इससे पहले उन्होंने पिछले साल 2024 में कैरिबियन में अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थी।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने शादी का किया खुलासा

एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि लंदन के रहने वाले वीडियो क्रिएटर टोबियास जोन्स के साथ उन्होंने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है। शादी पर बात करते हुए लॉरेन ने कहा, ‘ये मेरे लिए वाकई एक सपने का सच होने जैसा था। सबसे शांत पलों से लेकर सबसे बड़े आश्चर्य तक।’

विज्ञापन

ABCD एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘जब उन्होंने और टोबियास जोन्स ने शादी के लिए हां कहा। मैं शादी की सुबह सबसे पहले जाग गई। जिस वक्त मैं तैयार हो रही थी, उस वक्त मैं अजीब तरह से चुप थी और फिर… ये वक्त था। जब मैंने टोबियास जोन्स को अपने कस्टम प्रादा टक्स में वेदी पर खड़ा देखा तो मैं खुद से कहती रही कि याद रखो, हर पल। एक भी चीज मत भूलना।’

विज्ञापन

व्हाइट गाउन में खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

बता दें कि लॉरेन गॉटलिब ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ वेडिंग की है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर डीप कट नेक वाला व्हाइट गाउन पहन रखा है। उनके गाउन पर व्हाइट मोतियों से बारीक कढ़ाई की गई है, जो आउटफिट को खूबसूरत टच दे रही है। लाॅरेन ने मिनिमल मेकअप के साथ नो जूलरी लुक चुना है। बालों को सिंपल बांधा हुआ है और कान में मैचिंग सिंपल ईयर रिंग्स पहने हुए हैं। वहीं टोबियास जोन्स ने ब्लैक एंड व्हाइट टक्सीडो पहना है।

विज्ञापन

पिछले साल की थी सगाई

लॉरेन गॉटलिब और टोबियास जोन्स की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में कपल एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि लॉरेन ने पिछले साल अगस्त, 2024 में टोबियास जोन्स के साथ सगाई की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ