बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल इन दिनों अस्पताल में हैं। सना के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सना का बर्थडे भी आने वाला है, ऐसे में अब सना ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सना ने अपने बर्थडे वीक की झलकियां शेयर की हैं। आइए जानते हैं कि सना ने ऐसा क्या शेयर किया है? जो अब चर्चा में है…
सना ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, कुछ ही देर पहले सना मकबूल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरीज शेयर की हैं। इसके पहले पोस्ट में सना ने लिखा है कि बर्थडे वीक इस तरह शुरू हुआ। दूसरे पोस्ट में सना ने अपने हाथ की फोटो शेयर की है, जिसमें ड्रिप लगी नजर आ रही है। तीसरे फोटो में सना ने एक बुके की तस्वीर शेयर की है, जिसमें हैप्पी बर्थडे का एक मैसेज भी है। इसके अगले फोटो में सना ने एक और थैंक यू नोट की फोटो शेयर की है।
ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से जूझ रहीं सना
सना के फैंस उनपर हमेशा प्यार लुटाते हैं। सभी उम्मीद कर रहे हैं कि सना बर्थडे से पहले ठीक होकर घर चली जाए। वहीं, अगर उनकी बीमारी की बात करें तो सना, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से परेशान हैं और उनका हालत गंभीर है। बता दें कि दो दिन पहले डॉ. आशना कांचवाला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने सना की तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी।
डॉ. आशना कांचवाला ने दी थी जानकारी
इस पोस्ट में आशना ने सना मकबूल की एक फोटो शेयर की थी और लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा था। फोटो की बात करें तो इसमें सना अस्पताल के बेड पर बैठी थी और नजरें झुकाए थी। सना का चेहरा उतरा हुआ नजर आ रहा था और वो मायूस लग रही थी। सना अभी भी अस्पताल में हैं और देखने वाली बात होगी कि वो हॉस्पिटल से कब डिस्चार्ज होती हैं?
सना ने शेयर की थी सेल्फी
इतना ही नहीं बल्कि सना ने खुद भी अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया था। सना ने अस्पताल से अपनी एक सेल्फी फोटो शेयर की थी, जिसमें वो स्माइल करती हुई नजर आ रही थीं। फोटो में सना एक सॉफ्ट टॉय के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए सना ने लिखा था कि मैं ठीक हूं।
यह भी पढ़ें- Kapil Sharma के शो में Navjot Singh Sidhu की वापसी, प्रति एपिसोड मिलेगी इतनी फीस
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines