News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सना खान की मां का निधन हो गया है। सना ने खुद एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। खबर सुनते ही एक्ट्रेस के करीब और फैंस भी मायूस हो गए। सभी सना की मां की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच आइए जानते हैं कि सना ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है?
सना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में सना ने जानकारी दी है कि उनकी मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मां के निधन की जानकारी देते हुए सना ने लिखा कि इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना, इलैह राजिउन… मेरी प्यारी मां श्रीमती सईदा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझने के बाद अल्लाह के पास वापस लौट आई हैं।

सना ने आगे लिखा कि नमाज-ए-जनाजा ईशा की नमाज के बाद ओशिवारा कब्रिस्तान में 09:45 बजे अदा की जाएगी। मेरी मां के लिए आपकी दुआए मददगार होंगी। सना का ये पोस्ट अब इंटरनेट पर भी आ गया है और यूजर्स इस पोस्ट पर दुख जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ओम शांति। दूसरे यूजर ने लिखा कि अल्लाह। तीसरे यूजर ने कहा कि रेस्ट इन पीस। इस तरह यूजर्स भी पोस्ट पर दुख जाहिर कर रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
गौरतलब है कि सना खान अपनी मां के बेहद करीब थी। मां के जाने के बाद सना के सिर पर मानों दुखों का पहाड़-सा टूट पड़ा है। मां के निधन से सना पूरी तरह से टूट गई हैं। वहीं, अगर सना की बात करें तो एक्ट्रेस कुछ ही टाइम पहले सऊदी अरब से लौटी हैं। सना और उनके पति हज के लिए गए हुए थे। इस दौरान सना बेहद खुश थी और उन्होंने वहां से आने के बाद कई फोटोज भी शेयर की थी। हालांकि, अब सना बड़े दुख से गुजर रही है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss में आना चाहता है ये एक्टर, मेकर्स ने नहीं किया अप्रोच, कौन हैं ये अभिनेता?
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।