Bigg Boss में आना चाहता है ये एक्टर, मेकर्स ने नहीं किया अप्रोच, कौन हैं ये अभिनेता?

टीवी का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ इन दिनों जमकर लाइमलाइट में है। शो को लेकर तरह-तरह की बातें सुनने में आ रही हैं। मेकर्स इस सीजन के कंटेस्टेंट्स की तलाश भी कर रहे हैं। इस बीच अब एक्टर ने शो में आने की इच्छा जाहिर की है।

Bigg Boss

कौन आना चाहता है बिग बॉस हाउस में? image credit- social media

विज्ञापन

सलमान खान का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’ हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। इस बार शो का 19वां सीजन आने वाला है और फैंस इसके लिए अभी से एक्साइटेड हैं। शो के मेकर्स इस सीजन के लिए शो के कंटेस्टेंट की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोई कंफर्म लिस्ट नहीं आई है। इस बीच अब एक अभिनेता ने शो में आने की इच्छा जाहिर की है। आइए जानते हैं कि ये कौन हैं और इनका क्या कहना है?

पारस कलनावत का खुलासा

दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है कि पारस कलनावत ने खुलासा किया कि वो अब ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। पारस का कहना है कि मैं कभी किसी चीज के लिए ना नहीं कहता।

विज्ञापन

मेकर्स ने नहीं किया अप्रोच

पारस ने आगे कहा कि कौन जानता है कि शायद अगली बार मैं तुरंत हां कह दूं। बता दें कि बीते साल पारस को ‘बिग बॉस’ के लिए संपर्क किया गया था और अब उन्होंने इसकी पुष्टि भी की है, लेकिन पारस को अभी तक इस सीजन के लिए संपर्क नहीं किया गया है। हालांकि, अपने शो की वजह से शायद वो इस साल बिग बॉस में जाएंगे। अब ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा कि क्या पारस को मेकर्स अप्रोच करते हैं या नहीं? और अगर उन्हें ऑफर मिलता है, तो वो शो करेंगे या नहीं?

कौन हैं पारस कलनावत? 

इसी के साथ अगर पारस कलनावत की बात करें तो वो एक पॉपुलर टीवी एक्टर हैं। पारस कलनावत रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा पारस को कुंडली भाग्य में राजवीर अरोड़ा लूथरा का किरदार निभाने के लिए भी जाना जाता है। सोशल मीडिया पर भी पारस खूब पॉपुलर हैं और उनके 1.5M फॉलोअर्स हैं। पारस खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस को देते रहते हैं और फैंस को भी पारस से जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ