हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Sana Khan के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बेटे की मां बनीं एक्ट्रेस

Bigg Boss 6 कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस सना शान ने दूसरी बार एक बेटे को जन्म दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट किया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Sana Khan Baby Boy: जानी मानी सेलिब्रिटी और बिग बॉस 6 की कंटेस्टेंट सना खान दूसरी बार मां बनी हैं। सना और उनके पति अनस सैयद ने अपने बेटे की आने की खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की। सना ने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर इस जानकारी दी। बता दें कि सना और अनस पहले से ही एक बेटे सैयद तारिक जमील के माता पिता हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

पूर्व अभिनेत्री ने अपने बेटे के जन्म की घोषणा करते हुए एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। सोमवार को सना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दूसरे बेटे के जन्म की खुशखबरी साझा की। सना और अनस सैयद के दूसरे बेटे का जन्म 5 जनवरी, 2025 को हुआ। बता दें कि जुलाई 2023 में दंपति ने अपने पहले बच्चे, बेटे तारिक जमील का स्वागत किया था। इसके अलावा अपने यूट्यूब व्लॉग में भी सना ने अपनी गर्भावस्था के बारे में बात की। अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने सना के इस पोस्ट पर दिल वाले इमोजी के साथ अल्हम्दुलिल्लाह लिखा। यहां हम वो पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

 2020 में की थी शादी

सना खान 2020 में फिल्म इंडस्ट्री से रिटायर हो गई थीं, इससे पहले वे कई फिल्मों और शो में दिखाई दी थी। सना खान और मुफ्ती अनस सैयद ने 21 नवंबर 2020 को सूरत में शादी की। बता दें कि सना खान बिग बॉस 6 में आई थी और  शो में दूसरी रनर-अप थीं। इसके अलावा वह हल्ला बोल, जय हो, वजह तुम हो जैसी कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। बिग बॉस 6 के अलावा सना ने  झलक दिखला जा 7, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 6 जैसे कई रियलिटी शो में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें –Bigg Boss 18 के टिकट टू फिनाले टास्क में कौन दो बने दावेदार? कहीं पछताए न करणवीर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें