Bigg Boss 18 के टिकट टू फिनाले टास्क में कौन दो बने दावेदार? रोमांचक हुई रेस

Bigg Boss 18: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 18 अब अपने फिनाले के बेहद करीब है। ऐसे में अब दो कंटेस्टेंट ऐसे हैं, जो फिनाले के और करीब जा चुके हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये दोनों और कैसे पहुंचे फिनाले के करीब?

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 18 अब अपने फिनाले के बेहद करीब है। ऐसे में अब हर एक कंटेस्टेंट विनर की रेस में शामिल होना चाहता है। हालांकि, अभी भी शो में आ रहे ट्विस्ट दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं और हर कोई अपने चाहने वाले को विनर के रूप में देख रहा है। इस बीच अब शो से बड़ी खबर आ रही है।

विज्ञापन

किन दो कंटेस्टेंट को मिला टिकट?

दरअसल, बिग बॉस 18 से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट GlamWorldTalks ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज देते हुए बताया है कि विवियन डीसेना और चुम दरांग को फिनाले के दावेदार के लिए टिकट मिल गया है। ऐसे में अब विवियन और चुम फिनाले के और करीब जा चुके हैं। हालांकि, ये देखने वाली बात होगी कि फिनाले में कौन-कौन जाता है?

विज्ञापन

‘टिकट टू फिनाले’

दरअसल, बिग बॉस 18 से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट Livefeed Updates ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ‘टिकट टू फिनाले’ की जानकारी दी है। इस पोस्ट में  लिखा है कि ‘टिकट टू फिनाले’ यानी ‘घायल परिंदा’। दरअसल, ये एक टास्क है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को टिकट टू फिनाले का कंटेंडर बनने के लिए ये किया जा रहा है। इस टास्क में रजत अंडे वाले हैं यानी उनके पास अंडे हैं और इसकी संचालक चाहत और श्रुतिका हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

क्या था टास्क?

इस टास्क में घरवाले रजत से अंडे और अंडे पर नाम लिखने के लिए कहेंगे, जिसमें सबसे ज्यादा अंडे वाले प्रतियोगी टीटीएफ (Ticket To Finale) के दावेदार बनेंगे। इसके बाद दूसरे पोस्ट में बताया गया कि राउंड 1 में अविनाश को रजत की ओर से तीन अंडे मिले, जबकि दूसरे राउंड में करण को चार अंडे मिले, लेकिन उन्होंने अंडे पर “चुम” का नाम लिखा। इसके अलावा अगर राउंड 3 की बात करें तो इसमें विवियन डीसेना को पांच अंडे मिले हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

टीटीएफ के दावेदार 

वहीं, राउंड 4 में करण को फिर से तीन अंडे मिले और उन्होंने फिर से अंडे पर “चुम” का नाम लिखा। इसके बाद राउंड 5 में विवियन डीसेना को फिर से दो अंडे मिले। इस हिसाब से विवियन डीसेना और चुम के पास टोटल 7 अंडे हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि ये दोनों अब टिकट टू फिनाले (टीटीएफ) के दावेदार बनेंगे। देखने वाली बात होगी कि अब आगे क्या होगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ