बॉलीवुड में कई हसीनाएं ऐसी रही हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत तो अच्छी की लेकिन बाद में इन हसीनाओं ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. इनमें से कुछ हसीनाएं तो इंडस्ट्री से विदा लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं. आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सलमान खान के भाई सोहेल खान के साथ की थी. इसके बाद ये हसीना कई फिल्मों में नजर आई और बाद में अचानक से इंडस्ट्री से ही गायब हो गई. हम बात कर रहे हैं समीरा रेड्डी की. कल यानी 14 दिसंबर को समीरा रेड्डी अपना 47वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं. इस खास मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं.
फिल्मी डेब्यू
समीरा रेड्डी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से की थी. इस फिल्म में समीरा रेड्डी के साथ सोहेल खान ने लीड रोल निभाया था. हालांकि इससे पहले साल 1997 में एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत पंकज उधास के म्यूजिक वीडियो से की थी. इस दौरान समीरा का गाना ‘आहिस्ता-आहिस्ता’ रिलीज हुआ था और ये गाना इतना सुपरहिट हुआ था कि इस म्यूजिकल वीडियो ने समीरा को रातों रात लाइमलाइट में ला दिया था.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में नहीं दिखेंगी बॉलीवुड की ये 6 हसीनाएं, एक ने तो बता दिया फेक न्यूज
एक्टिंग करियर
वहीं इस म्यूजिक वीडियो के बाद साल 2002 में बतौर लीड एक्ट्रेस समीरा इंडस्ट्री में आईं. इसके बाद साल 2003 में आई ‘डरना मना है’, साल 2004 में ‘मुसाफिर’, साल 2005 में ‘जय चिरंजीव’, साल 2006 में ‘टैक्सी नंबर 9211’, साल 2008 में ‘रेस’, साल 2009 में ‘दे दना दन’, साल 2010 में ‘आक्रोश’ और साल 2012 में ‘तेज’ आई थी. इसके बाद साल 2014 में एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन अक्षय वर्दे के साथ शादी कर ली थी. जिसके बाद साल 2015 में एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया और इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था.
यह भी पढ़ें: Sameera Reddy ने साझा किया प्रेग्नेंसी का थ्रोबैक वीडियो, सभी होने वाली मांओं से की ये अपील
डिप्रेशन का झेला दर्द
समीरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मां बनने के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थीं. एक्ट्रेस ने बताया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें प्रॉब्लम्स आई थीं जिसके बाद उन्हें कई महीनों तक बेड रेस्ट करना पड़ा था. वहीं इसके बाद समीरा का वजन भी काफी बढ़ गया था. इसके बाद साल 2019 में एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया और वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहने लगीं. अब भले ही समीरा फिल्मों में नजर नहीं आती हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर अक्सर फनी रील्स बनाती हैं.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
56 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines