हिंदू एक्ट्रेस को बुर्का पहनने का बोलने पर ट्रोल हुई थी सना, Sambhavna ने वीडियो में बताया सच

Sambhavna Seth on Sana Khan Getting Trolled: एक्ट्रेस संभावना सेठ ने अपनी दोस्त और कभी एक्ट्रेस रहीं सना खान को मिल रही ट्रोलिंग पर अपना रिएक्शन दिया है। भोजपुरी एक्ट्रेस का कहना है कि सना को फालतू में ही हेट मिल रहा है जबकि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है।

Sambhavna Seth on Sana Khan Getting Trolled

Sambhavna Seth on Sana Khan Getting Trolled

Sambhavna Seth on Sana Khan Getting Trolled: बॉलीवुड की दुनिया का कभी हिस्सा रहने वालीं एक्ट्रेस सना खान अब पूरी तरह से आध्यात्मिक जीवन जीने का दावा करती हैं। हालांक शोबिज को छोड़ने के बाद भी वह अपने विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री संभावना सेठ पर बुर्का पहनने का दबाव डाला, जिससे वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। अब इस पूरे मामले पर संभावना सेठ ने अपना रिएक्शन दिया है।

हम दोस्तों के बीच वो मजाक था- संभावना

संभावना ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सना खान दिल की बहुत साफ इंसान हैं। वो मेरी दोस्त हैं और वायरल हो रहे वीडियो में उन्हें गलत तरीके से लिया गया। संभावना का कहना है कि सना ने सारी बातें मजाक में कही थी और उसके कहने का मतलब था कि वो कुर्ता जो मैंने पहना था, वो खाली-खाली अच्छा नहीं लग रहा थ। इसलिए उसने मुझे उसके साथ कुछ और लेने के लिए बोला।

संभावना ने कहा कि हम दोस्तों में इतना मजाक चलता रहता है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं था कि मैं सच में ही बुर्का पहन लेती। संभावना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियोज शेयर करते हुए कहा कि सना खान ने उन पर कोई दबाव नहीं डाला। वो भी सना को कह सकती थीं कि लो शॉर्ट ड्रेस पहन ले। दोस्तों में उतना मजाक चलता रहता है। संभावना ने उन सभी लोगों से अपील की जो सना को ट्रोल और हेट कमेंट्स दे रहे थे कि वो ऐसा ना करें।

संभावना सेठ और सना का वीडियो वायरल

हाल ही में सना खान ने अपने रमजान स्पेशल शो में भोजपुरी अभिनेत्री संभावना सेठ को बुलाया था। शो से पहले जब सना संभावना से मिलीं तो वीडियो में उन्होंने कपड़ों को लेकर कुछ कमेंट्स किए। सना ने संभावना से ये भी कहा कि उनके पास अच्छी सलवार-कमीज नहीं है और उन्हें बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया। हालांकि, संभावना ने बाद में बताया कि ये सब मजाक-मस्ती में हुआ था, लेकिन सना का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उन्हें जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा। यूजर्स ने इसे महिलाओं की आजादी पर हमला करार दिया और सना को आड़े हाथों लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodTalks (@bolywoodtalks)

बीवियों के छोटे कपड़ों पर सवाल

आपको बता दें ये पहली बार नहीं है जब सना अपने किसी बयान की वजह से मुश्किलों में पड़ी हों, इससे पहले भी सना खान ने एक बार अपने पॉडकास्ट में उन पतियों पर सवाल उठाया था, जो अपनी पत्नियों को छोटे और रिवीलिंग कपड़े पहनने की इजाजत देते हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि हर इंसान को अपनी पत्नी को मॉडेस्ट और सभ्य कपड़े पहनते देखना अच्छा लगता है। सना का ये बयान काफी विवादों में घिर गया और उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। यूजर्स ने इस बयान को महिलाओं की स्वतंत्रता पर कंट्रोल लगाने जैसा माना।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ