'रिफंड चाहिए…', समय रैना ने आयुष्मान खुराना की 'पति-पत्नी और वो दो' का उड़ाया मजाक; वीडियो वायरल

Samay Raina Jokes About Ayushmann Khurrana: समय रैना के रियलिटी शो में आयुष्मान खुराना ने शिरकत की. इस दौरान कॉमेडियन आयुष्मान खुराना पर तंज कसते नजर आए. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

samay raina ayushmann khurrana

समय रैना ने आयुष्मान खुराना को किया रोस्ट (Pic Credit- X)

Samay Raina Jokes About Ayushmann Khurrana: समय रैना का रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ चर्चाओं में बना हुआ है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ को प्रमोट करने के लिए आए. इस दौरान समय रैना ने आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म ‘पति-पत्नी और वो दो’ पर खूब तंज कसे. सोशल मीडिया पर कॉमेडियन समय रैना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें समय रैना आयुष्मान खुराना का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर समय रैना के शो का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

विज्ञापन

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में आए आयुष्मान खुराना

नेटफ्लिक्स पर आ रहे समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में बॉलीवुड के कई सितारे शिरकत कर रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में समय रैना के शो में आयुष्मान खुराना गेस्ट बनकर आए. इस दौरान आयुष्मान खुराना शो के होस्ट समय रैना को रोस्ट करते नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ समय रैना ने भी आयुष्मान खुराना को जमकर रोस्ट किया. शो के बोनस एपिसोड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें कॉमेडियन समय रैना आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म ‘पति-पत्नी और वो दो’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

समय रैना ने कसा तंज

आयुष्मान खुराना की फिल्म के बारे में बात करते हुए समय बोलते हैं, ‘मैंने वो भी देखी थी आपकी ‘पति-पत्नी और वो दो’ वो दो लोग मतलब जो दो लोग मेरे साथ फिल्म देखने गए थे उन्हें भी रिफंड चाहिए.’ समय के इस तंज पर आयुष्मान खुराना भी जोर-जोर से ठहाके मारते हुए हंसने लगे. वहीं इसके बाद समय रैना फिर से तंज कसते हुए कहते हैं, ‘यार मैं प्यार करता हूं, मैं अपारशक्ति खुराना से प्यार करता हूं.’ जिसके बाद फिर से ऑडियंस ठहाके मारकर हंसने लगती है. सोशल मीडिया पर समय और आयुष्मान खुराना की मस्ती भरा ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें इस एपिसोड में आयुष्मान खुराना के साथ-साथ सुहानी शाह, कॉमेडियन रजत सूद और आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू भी नजर आए. वहीं आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन में काफी बिजी हैं. ये फिल्म 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ-साथ सारा अली खान भी लीड रोल में हैं. फिल्म के ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अब इसकी रिलीज डेट पर हर किसी की नजर टिकी हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ