Samay Raina-Medha Shankar Wedding Rumours: कॉमेडियन समय रैना अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. एक बार फिर समय चर्चाओं में हैं, लेकिन इस बार वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर समय रैना का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस मेधा शंकर से जोड़ा जा रहा है. दोनों की डेटिंग की अफवाहें खूब वायरल हो रही हैं. वहीं इसी के बीच मेधा शंकर और समय रैना की शादी की खबरें वायरल होने लगीं. अब समय रैना ने इस पर चुप्पी तोड़ी है. समय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मजाकिया कमेंट शेयर किया है. सोशल मीडिया पर समय रैना का ये अंदाज एक बार फिर से ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है. चलिए जानते हैं समय रैना ने क्या कुछ कहा है.
क्या बोले समय रैना?
समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेधा शंकर और अपनी शादी की अफवाओं की एक स्टोरी शेयर की है. वहीं इस पोस्ट पर समय ने फनी अंदाज में लिखा, ‘दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है. सॉरी शादी टालनी पड़ेगी.’ वहीं इस पोस्ट में समय रैना ने मेधा शंकर को भी टैग किया. इसके साथ ही मेधा शंकर ने भी इस स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर रीपोस्ट किया और हंसने वाली इमोजी शेयर कीं.
यह भी पढ़ें: 14 दिनों में ‘बिग बॉस 20’ से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, एक गलती से टूटा विनर बनने का सपना
समय रैना के शो में नजर आई थीं मेधा शंकर
सोशल मीडिया पर समय रैना और मेधा शंकर का ये अंदाज काफी वायरल हो रहा है. दोनों के इस मजाकिया अंदाज को फैंस पसंद कर रहे हैं. बता दें मेधा शंकर और समय रैना की डेटिंग की अफवाहें काफी टाइम से सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इन्हीं अफवाहों के बीच मेधा शंकर को समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के नए एपिसोड में भी देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गई थीं.
यह भी पढ़ें: करीना कपूर ने ‘जब वी मेट’ करने से कर दिया था मना, फिर कैसे बनीं फिल्म की हीरोइन? दिलचस्प है किस्सा
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं रील्स
वहीं आजतक दोनों ही सितारों ने कभी भी इन अफवाहों पर चुप्पी नहीं तोड़ी, लेकिन अब जब शादी की अफवाहें तेज हुईं तो समय रैना को इन अफवाहों के खिलाफ बोलना पड़ा. सोशल मीडिया पर भी दोनों सितारों के फैंस दोनों की कपल रील्स एडिट कर रहें हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर ये रील्स वायरल भी हो रहीं हैं. वहीं जब मेधा शंकर समय रैना के शो में गेस्ट बनकर आई थीं, तो तब भी दोनों ने अफवाहों पर कोई बयान नहीं दिया था. बता दें इस एपिसोड में मेधा के साथ वरुण धवन भी नजर आए थे.