Bigg Bigg 17 Next Eviction: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17)बड़े ही रोमांचक पड़ाव पर है। शो में हर रोज कोई न कोई हंगामा हो रहा है। धीरे-धीरे शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट की बढ़ती जा रही है। कुछ लोग तो शो आने से पहले ही ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि आगे क्या होने वाला है। ऐसे ही फैंस के लिए हमारी पास एक बड़ी जानकारी है। अब इस हफ्ते बिग बॉस के घर से कौन बाहर होने वाला है इसे लेकर बड़ी खबर सामने आई है। तो चलिए जानते हैं किसे इस हफ्ते सलमान खान (SALMAN KHAN) कम वोटो की वजह से शो से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।
यह भी पढ़ें: Pavitra Punia के पिता का निधन, एक्ट्रेस बोलीं ‘मुझे परिवार के लिए बहादुर बनना होगा’
9 कंटेस्टेंट्स हैं नॉमिनेटेड
बता दें, इस हफ्ते 3 या 4 नहीं बल्कि पूरे 9 कंटेस्टेंट्स के सर पर एविक्शन की तलवार लटक रही है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 9 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है। मनारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, अरुण, समर्थ जुरेल, अनुराग डोभाल, तहलका भाई उर्फ सनी आर्य, नाविद और ऐश्वर्या शर्मा इस हफ्ते नॉमिनेटेड हैं। यानी इन्हीं में से कोई शो से आउट होगा। वहीं, अब सबसे वीक कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। दरअसल, अब चौथे हफ्ते की एक वोटिंग लिस्ट सामने आई है, जिसमें सबसे कम वोट पाने वाले सदस्य का नाम सामने आ गया है।
इस कंटेस्टेंट को मिले सबसे कम वोट्स
इस लिस्ट के मुताबिक, सबसे कम वोट्स ईशा मालवीय के करंट ब्वॉयफ्रेंड यानी समर्थ जुरेल को मिले हैं। इसका मतलब ये है कि उन्हें नाविद से भी कम वोट्स मिले हैं। इस वोटिंग लिस्ट की मानें तो, समर्थ के अब तक सिर्फ 401 वोट्स मिले हैं, जबकि नाविद को 596 वोट्स आए हैं। ऐसे में वाइल्ड कार्ड एंट्री समर्थ इस हफ्ते घर से बेघर हो सकते हैं। वहीं, जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं वो कोई और नहीं बल्कि मनारा चोपड़ा हैं। उन्हें 4 हजार से ज्यादा वोट्स मिले हैं। दूसरे नंबर पर अरुण तो तीसरे नंबर पर बाबू भैया यानी अनुराग डोभाल का नाम सामने आया है।
अंकिता को भी मिले कम विट्स
चौथे नंबर पर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का नाम बताया जा रहा है। पांचवें नंबर पर तहलका भाई यानी सनी आर्य हैं। छठे नंबर पर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा का नाम है और सातवें नंबर पर नील का नाम शामिल है। इससे साफ है कि दर्शकों को नाविद और समर्थ जुरेल का गेम कुछ ख़ास पसंद नहीं आ रहा। ऐसे में इस बार समर्थ जुरेल पर शो से बाहर होने का खतरा बना हुआ है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines