Pavitra Punia के पिता का निधन, एक्ट्रेस बोलीं 'मुझे परिवार के लिए बहादुर बनना होगा'

Pavitra Punia Father Death: पवित्रा पुनिया के सिर से पिता का साया उठ गया है। एक्ट्रेस ने खुद ये जानकारी दी है। अब वो जिंदगी में एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।

Pavitra Punia Father Death

Image Credit: Google

Pavitra Punia Father Death: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) के फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब उनके घर पर मातम पसरा है। ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) फेम पवित्रा पुनिया ने अब अपने पिता को खो दिया है। एक्ट्रेस पिता के निधन के बाद पूरी तरह से टूट गई हैं। 6 नवंबर को उनके पापा कुशल पाल सिंह (Kushal Pal Singh) का निधन हुआ था। वो एक रिटायर्ड दिल्ली पुलिस अफसर थे। उनकी मौत कैसे हुई और अब एक्ट्रेस और उनके परिवार का क्या हाल है ये खुद पवित्रा ने बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुआ निधन?

पवित्रा का कहना है कि उनके पापा मुंबई में अपने घर पर गिरने के बाद से पिछले कुछ महीनों से ठीक नहीं थे। दरअसल, फ्लैट की बालकनी की सफाई करते समय वो गिर गए थे और फिर उन्हें फ्रैक्चर हो गया था। जिसके बाद उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई थी। उनकी तबीयत ठीक थी, लेकिन फिर अचानक ही कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जब वो ठीक हुए तो वो घर वापिस आ गए। लेकिन 6 नवंबर को अचानक फिर उनकी हालत बिगड़ी और एक्ट्रेस की मां ने उन्हें जल्दी घर बुलाया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन

कठिन दौर से गुजर रहीं पवित्रा पुनिया

अब एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, ‘मैं अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हूं। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि उनके साथ क्या हुआ। मेरा एक बड़ा भाई और मां है और वो उनका बहुत ख्याल रखता था। अब मुझे अपने परिवार के लिए बहादुर बनना होगा।’ अब एक्ट्रेस ने अपने पिता को याद करते हुए उन्हें लेकर ढेर सारी बातें की हैं। पवित्रा ने कहा, ‘वो जानते थे कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। वो जीवन में सभी मुश्किलों और परेशानियों को पार कर लेते थे।’

एक्ट्रेस के सिर से उठा पिता का साया

‘वो पिछले साल तक काम कर रहे थे और फिर रिटायर हो गए। अपनी रिटायरमेंट के बाद वो मुंबई में मेरे साथ रहने के लिए आ गए। मुझे यह सोचकर दुख हो रहा है कि मेरे पिता का हाथ अब मुझे आशीर्वाद देने के लिए मेरे सिर पर नहीं है। अभी उनकी यादों के अलावा मेरे मन में कोई और विचार नहीं है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ