मुबई: सामंथा रुथ प्रभु की पहली पैन इंडिया फिल्म (Samantha Ruth Prabhu) ‘यशोदा’ (yashoda) बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। 11 नंवबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म के सामने अमिताभ की ‘ऊंचाई’ टक्कर देने के लिए मौजूद है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर काफी अच्छी कमाई की है। चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कैसा परफॉर्म कर रही है ये फिल्म।
अभी पढ़ें – Children’s Day: बचपन में भी बेहद क्यूट दिखती थीं काजोल, नटखट अंदाज ने जीता फैंस का दिल
साउथ सिनेमा की स्टनर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु की यशोदा पहले दिन ही सिनेमाघरों में तहलका मचाती दिखी। टॉलीवुड फैंस के साथ-साथ पूरे भारत में इसे खूब पसंद किया जा रहा है, जिससे साफ है कि फिल्म की अच्छी शुरुआत हुई है। वहीं मेकर्स को उम्मीद है कि आगे चल कर ये नए रिकॉड बना सकती है। इतना ही नहीं ये फिल्म भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी धूम मचा रही है।
Yashoda Box Office Collection Day 3
फिल्म अपने पहले दिन पर शानदार बिजनेस करने में सफल रही है। इसके कलेक्शन पर नजर डाले तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसने अपने ओपनिंग डे पर ओवर ऑल 3.08 की कमाई की है। दूसरे दिन इसने 6.70 करोड़ का बिजनेस किया।
लेकिन तीसरे दिन के आंकड़ो पर नजर डालें तो इसमें गिरावट देखने को मिली। क्योंकि वीकेंड होने के लिहाज से इसने 3.58 की कमाई की। वहीं ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन तमिल और तेलुगु राज्यों के साथ-साथ यूएसए और मलेशिया में भी अच्छा प्रदर्शन किया।
‘यशोदा’ पांच भारतीय भाषा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई है। इसमें सामंथा के साथ वरलक्ष्मी सरथकुमार और उन्नी मुकुंदन सह-कलाकार हैं। आखिरी बार सामंथा को विग्नेश शिवन की ‘काथुवाकुला रेंदु काधल’ में देखा गया था।
अभी पढ़ें – Sonam Kapoor ने बेटे वायु के लिए बनवाया आलीशान कमरा, यहां देखें इनसाइड पिक्स
‘यशोदा’ हरि और हरीश द्वारा निर्देशित 2022 की सामंथा की मोस्ट अवेटेड फिल्म रही है, जिसे श्रीदेवी मूवीज के बैनर तले बनाया गया है और शिवलेंका कृष्ण प्रसाद द्वारा निर्मित है। इसके बाद एक्ट्रेस ‘शाकुंतलम’ और विजय देवरकोंडा की ‘कुशी’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनके पास पहली विदेशी फिल्म, ‘अरेंजमेंट ऑफ लव’ भी है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
9 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
12 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
13 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
14 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
14 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines