साउथ एक्टर सामंथा रुथ प्रभु पिछले कुछ दिनों से शादी और डेटिंग को लेकर चर्चा में थीं. ऐसे में 1 दिसंबर को उन्होंने गुपचुप तरीके से फिल्ममेकर राज निदिमोरु के साथ शादी कर ली. उन्होंने फोटोज शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया. ये फैंस के लिए काफी शॉकिंग था. सामंथा ने कोयंबटूर स्थित ईशा योग सेंटर के लिंग भैरवी मंदिर में सादगी के साथ फेरे लिए. लेकिन, अब उनकी शादी सवालों के घेरे में आ गई है.
सामंथा और राज निदिमोरु की शादी में आया ट्विस्ट
सामंथा और राज की शादी में खास बात ये है कि ये दोनों की ही दूसरी शादी है. सामंथा ने इसके पहले नागा चैतन्य के साथ शादी की थी और उनका रिश्ता चार साल में ही खत्म हो गया था. वहीं, राज निदिमोरु का भी ये दूसरा रिश्ता है. इसके पहले उन्होंने श्यामली डे के साथ शादी की थी. हालांकि, श्यामली डे और राज ने कभी भी अपने तलाक को कंफर्म नहीं किया. यही वजह है कि सामंथा और राज की शादी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. उनकी शादी के बीच श्यामली डे की सहेली की पोस्ट वायरल हो रही है.
यह भी पढ़ें: अभिनेता चंद्रचूड़ की पुश्तैनी संपत्ति पर विवाद; UP वाली हवेली बेचने की साजिश, चाची के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
राज की एक्स वाइफ श्यामली डे की पोस्ट वायरल
सामंथा और राज निदिमोरु की दूसरी शादी में अब एक नया ट्विस्ट सामने आया है. सामंथा-राज की शादी के बाद फिल्ममेकर की एक्स वाइफ श्यामली की एक पुरानी पोस्ट वायरल हो रही है, जिसे उनकी वाइफ ने री-शेयर किया है और दावा किया कि राज निदिमोरु का पहली पत्नी संग तलाक नहीं हुआ. बल्कि अभी भी दोनों की शादीशुदा हैं. श्यामली डे ने 5 दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें एक महिला मांग में सिंदूर और माथे पर लाल बिंदी लगाए दिखी थी. महिला की आंखें बंद थीं. इस पोस्ट के कैप्शन के साथ लिखा था कि उनके रिश्ते चाहे पति-पत्नी के हों, बच्चों के हों, या जानवरों से…ये सब पिछले जन्मों के कर्मों को फल होते हैं. उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा था कि जब इस जन्म में वो लेन-देन पूरा हो जाता है तो रिश्ते भी खत्म हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: सामंथा ने शादी में पहनी थी पोर्ट्रेट कट डायमंड अंगूठी, कीमत इतनी कि उड़ जाएंगे होश, मुगलों से है खास कनेक्शन
श्यामली डे की सहेली ने री-शेयर की पोस्ट
श्यामली डे की इस पोस्ट को उनकी दोस्त भावना तपाड़िया ने री-शेयर किया है. उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन तो नहीं लिखा लेकिन फोटो पर कुछ ऐसा लिख दिया, जिसके बाद सवाल उठ गया. भावना तपाड़िया ने इसमें लिखा, ‘जो लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि आखिरी बार जब मैंने चेक किया था तो भी वो शादीशुदा थीं और वो आखिरी बार अभी भी हैं.’
इतना ही नहीं, इस पोस्ट को शेयर करने के बाद भावना ने कमेंट सेक्शन को भी बंद कर दिया है. लेकिन, उनकी पोस्ट ने सामंथा और राज की शादी पर ढेरों सवाल कर दिए हैं. वहीं राज पर भी सवाल खड़े होते हैं कि उन्होंने अगर तलाक नहीं दिया तो क्यों नहीं दिया? फैंस अब इस रिश्ते की सच्चाई जानने के लिए बेताब हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines