सामंथा ने शादी में पहनी थी पोर्ट्रेट कट डायमंड अंगूठी, कीमत इतनी कि उड़ जाएंगे होश, मुगलों से है खास कनेक्शन

Samantha Ruth Prabhu Wedding Ring: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने बीते दिन ही दूसरी शादी कर ली. उन्होंने ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर राज निदिमोरू संग बिना शोर-शराबे के फेरे लिए. इस दौरान उनकी वेडिंग रिंग काफी चर्चा में रही. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

Samantha Ruth Prabhu, Samantha Ruth Prabhu Wedding, Samantha Ruth Prabhu Second Marriage

सामंथा ने शादी में पहनी थी पोर्ट्रेट कट डायमंड अंगूठी. (Photo- Samantha/Insta)

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu Wedding Ring: साउथ से लेकर ओटीटी तक एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने बीते दिन डायरेक्टर राज निदिमोरू संग फेरे लिए हैं. उनकी वेडिंग काफी सुर्खियों में रही. इसकी वजह उनका ट्रेडिशनली अंदाज है. उन्होंने बिना शोर-शराबे के शादी की. साथ ही उनके लुक ने भी फैंस का सारा ध्यान खींच लिया. इस दौरान जिसने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा वो थी उनकी हीरे की अंगूठी. चलिए बताते हैं इस अंगूठी की कीमत के साथ ही खासियत के बारे में…

यह भी पढ़ें: याद है वो छोटी नटखट ‘गंगूबाई’? अब बनी स्लिम फिट; गजब का ट्रांसफॉर्मेंशन देख आप भी रह जाएंगे दंग!

विज्ञापन

शादी में दिखा था सामंथा का ट्रेडिशनल लुक

सामंथा ने अपनी दूसरी शादी के लिए कटन सिल्क साटन बनारसी साड़ी पहनी थी. उसके साथ गोल्ड जूलरी और गजरा कैरी किया था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था. वह लाल जोड़े में बेहद ही प्यारी लग रही थीं. हैवी जूलरी के साथ ही अभिनेत्री ने हीरे की अंगूठी कैरी की थी, जो काफी चर्चा में रही. इसे शादी में राज नंदिमोरू ने उन्हें पहनाया था. इस पर सबकी निगाहें टिक गई थीं. इस हीरे की अंगूठी का कनेक्शन राजा-महाराजाओं से है. उन्होंने जो हीरे की रिंग कैरी की है वो कोई साधारण हीरा नहीं है.

सामंथा की हीरे की अंगूठी की खासियत

दरअसल, अभिलाषा प्रेट जूलरी की डिजाइनर अभिलाषा भंडारी ने हाल ही में एचटी सिटी से बात की और इस अंगूठी के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि सामंथा ने जो अंगूठी पहनी थी उसे पोर्ट्रेट कट डायमंड कहते हैं. डिजाइनर ने बताया कि ये दुनिया के सबसे पुराने और क्लासिक हीरे में से एक है. उन्होंने इसकी खासियत के बारे में बताया कि ये हीरो काफी पतला और सपाट होता है. इसे आर-पार देखा जा सकता है. इसे बहुत ही बारिकी से बनाया जाता है.

विज्ञापन

डिजाइनर ने बताया कि इस अंगूठी का इस्तेमाल मुगल काल में किया जाता था. उन्होंने बताया कि पोर्ट्रेट कट का इस्तेमाल मिनिएचर पेंटिंग्स और शाही तस्वीरों को कवर करने के लिए किया जाता था. यही वजह है कि इसे पोर्ट्रेट कट कहा जाता है. अभिलाषा का कहना है कि ये डायमंड पहले ज्यादातर गोलकुंडा में मिला करते थे. उन्होंने ये भी कहा कि ये हीरा बादशाह शाहजहां को काफी पसंद था.

सामंथा की शादी की पोस्ट

सामंथा की अंगूठी की कीमत

सामंथा की पोर्ट्रेट कट डायमंड रिंग की कीमत की बात की जाए तो इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि सामंथा की अंगूठी की कीमत 50 लाख रुपये है. बताया जाता है कि ये हीरा महंगा है और इस पर किया गया बारिक काम का चार्ज भी अलग है. कहा जाता है कि हर कारीगर इस अंगूठी पर काम नहीं कर सकता है. इसके लिए एक्सपर्ट चाहिए होता है.

विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु ने कहां पर की दूसरी शादी?

इसके साथ ही अगर सामंथा की दूसरी शादी के बारे में बात की जाए तो उन्होंने ईशा योग सेंटर के लिंग भैरवी मंदिर में सीक्रेटली मैरिज की थी. इस दौरान उन्हें सुर्ख लाल साड़ी में देखा जा सकता है. उन्होंने अर्पिता मेहता की डिजाइन की हुई रेड कस्टमाइज्ड सिल्क साड़ी कैरी की थी. इसके साथ ही उनके दूल्हा बने राज ने कुर्ता पायजामा और गोल्डन कलर की नेहरु जैकेट पहना था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ