हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Samantha Ruth Prabhu देख रही हैं मां बनने का सपना? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने मदरहुड पर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने साफ कहा है कि वो अभी भी मां बनने का सपना देख रही हैं और वो इस खूबसूरत अनुभव को महसूस करना चाहती हैं।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु साउथ के बाद अब बॉलीवुड में भी धमाल मचा रही हैं। ‘द फैमिली मैन’ (The Family Man) के बाद अब ‘सिटाडेल: हनी बनी’ (Citadel: Honey Bunny) को लेकर सामंथा चर्चाओं में हैं। वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ सामंथा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बवाल मचा रही है। एक्ट्रेस इस सीरीज के प्रमोशन में जुटी हुई हैं और इसी दौरान अब उन्होंने कुछ ऐसा बयान दिया जिसके बाद लोगों के कान खड़े हो गए हैं।

सामंथा रुथ प्रभु ने जताई मां बनने को इच्छा?

सामंथा रुथ प्रभु ने मां बनने को लेकर अपनी ख्वाहिश जताई है। आपको बता दें, सामंथा ने नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से शादी की थी और बाद में दोनों ने तलाक ले लिया। नागा अब एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) से शादी करने जा रहे हैं। लेकिन सामंथा रुथ प्रभु फिलहाल सिंगल हैं। ऐसे में उनकी मां बनने की ख्वाहिश जताना थोड़ा अटपटा सा लगता है। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस बारे में क्या कहा है वो जान लेते हैं।

नहीं बदला सामंथा का सपना

दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु अपनी हालिया सीरीज में मां के रोल में नजर आई हैं। ऐसे में अब उन्होंने रिवील किया है कि मदरहुड को लेकर वो क्या सोचती हैं और महसूस करती हैं। सामंथा रुथ प्रभु का कहना है कि वो रियल लाइफ में भी मां बनना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि लाइफ के उस फेज में सेटल होने का उनका वो सपना अभी तक नहीं बदला है। साथ ही सामंथा ने इस बात पर भी जोर दिया कि बच्चे पैदा करने में उम्र कभी बाधा नहीं बन सकती।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में पॉपुलैरिटी रैकिंग में टॉपर कौन? देखें टॉप 14 में कौन किस नंबर पर?

हमेशा से मां बनना चाहती थीं सामंथा

सामंथा रुथ प्रभु ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि अभी बहुत देर हो चुकी है। मैं अभी भी मां बनने का सपना देखती हूं और हां, मैं मां बनना चाहूंगी। मैं हमेशा से मां बनना चाहती थी, ये एक खूबसूरत एक्सपीरियंस है। लोग अक्सर उम्र को लेकर चिंता करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि जिंदगी में ऐसा कोई समय नहीं है जब आप मां नहीं बन सकते।’ अब एक्ट्रेस का ये बयान वायरल हो गया है। फैंस अब इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही सामंथा अपनी जिंदगी में किसी को एक और मौका देंगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें