Bigg Boss 18 में पॉपुलैरिटी रैकिंग में टॉपर कौन? देखें टॉप 14 में कौन किस नंबर पर?

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ की पॉपुलैरिटी लिस्ट रिवील हो गई है। इस लिस्ट में किसने टॉप किया और कौन फेल हो गया वो सामने आ गया है। चलिए जानते हैं दर्शक किस पर कितना प्यार लुटा रहे हैं?

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ का आगाज हुए 5 हफ्ते बीत चुके हैं। अब ये शो अपने छठे हफ्ते में कदम रख चुका है। हर रोज खेल में फेर बदल हो रहे हैं और कभी कोई बाजी मार रहा है तो कभी कोई। शो हर दिन बेहद दिलचस्प हो रहा है और फैंस की पसंद-नासपंद भी बदलती हुई नजर आ रही है। हर हफ्ते इनके परफॉर्मन्स के आधार पर दर्शक उन्हें वोट करते हैं। कभी लोगों के फेवरेट कंटेस्टेंट भी पॉपुलैरिटी में मार खा जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

विज्ञापन

विवियन डीसेना की घटी पॉपुलैरिटी

विवियन डीसेना (Vivian Dsena) जो न सिर्फ बिग बॉस के बल्कि फैंस के भी लाडले बने हुए थे, अब पांचवे हफ्ते की रैंकिंग लिस्ट में बेहद पीछे हो गए हैं। दूसरी बार टाइम गॉड बनने के बावजूद विवियन डीसेना की पॉपुलैरिटी घट गई है और वो इस लिस्ट में पहले नंबर से फिसलकर सीधे तीसरे नंबर पर आ गए हैं। अब ‘बिग बॉस 18’ की पांचवे हफ्ते की रैंकिंग लिस्ट सामने आई है जो लाइक्स और पोल के आधार पर बनाई गई है। चलिए देखते हैं इस लिस्ट में टॉप पर कौन है? और किसने इस हफ्ते फैंस को निराश कर सबसे आखिरी पोजीशन हासिल की है।

विज्ञापन

कीसी कितना पसंद कर रहे दर्शक?

1. करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra)
2. रजत दलाल (Rajat Dalal)
3. विवियन डीसेना (Vivian Dsena)
4. दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee)
5. अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra)
6. चाहत पांडे (Chahat Pandey)
7. कशिश कपूर (Kashish Kapoor)
8. चुम दरांग (Chum Darang)
9. श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun)
10. ईशा सिंह (Eisha Singh)
11. एलिस कौशिक (Alice Kaushik)
12. सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan)
13. तजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga)
14. शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar)

विज्ञापन

वाइल्ड कार्ड्स ने मारी बाजी

ये पॉपुलैरिटी लिस्ट बेहद शॉकिंग है। विवियन जहां करण और रजत से पिछड़ गए हैं तो वहीं, वाइल्ड कार्ड ने आते ही बाजी मार ली है। दिग्विजय और कशिश ने बाकी कंटेस्टेंट्स को आते ही कड़ी टक्कर दे दी है। दिग्विजय आते ही अविनाश से ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं तो कशिश भी ईशा, श्रुतिका और एलिस से रेस में काफी आगे हैं। अब ये बदलते आंकड़े फैंस को भी हैरान कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ