पॉपुलर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु का नाम पिछले काफी समय से मशहूर डायरेक्टर राज निदिमोरू संग जुड़ रहा है। इन दोनी की नजदीकियां हर जगह दिखाई दे रही हैं। हर तरफ यही चर्चे हैं कि समांथा रुथ प्रभु ने तलाक के बाद मूव ऑन कर लिया है और अब वो राज निदिमोरू के प्यार में गिरफ्तार हैं। इसी बीच अब इस रूमर्ड कपल को लेकर एक और शॉकिंग खबर सामने आ रही है। समांथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट अब फैंस को झटका दे सकती है।
लिव-इन रिलेशनशिप में रहेंगे समांथा और राज?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों रूमर्ड लव बर्ड्स जल्द ही लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि सामंथा और राज अब एक साथ रहने के बारे में सोच रहे हैं। इतना ही नहीं इन दोनों ने प्रॉपर्टी की तलाश भी शुरू कर दी है। दोनों ने अब साथ रहने का फैसला कर लिया है और वो इसके लिए नए घर की तलाश कर रहे हैं।
राज निदिमोरू का हो चुका है तलाक?
इतना ही नहीं ये जानकारी भी सामने आ रही है कि डायरेक्टर राज निदिमोरू का साल 2022 में ही श्यामाली से तलाक हो गया था। राज आधिकारिक तौर पर पत्नी को तलाक देकर अलग हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि ‘सिटाडेल’ के बाद इन दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ। इतनी ही नहीं राज निदिमोरू से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है। कहा जा रहा था कि राज की एक बेटी भी है। हालांकि, ये सभी खबरें झूठी हैं। राज की कोई बेटी नहीं है। जिस बच्ची के साथ राज को देखा गया था, वो कृष्णा डीके की बेटी थी।
यह भी पढ़ें: क्या Radhika Madan कर रही हैं Ananya Panday के को-स्टार को डेट? तस्वीर से मिला हिंट
झूठी थी राज निदिमोरू की बेटी की खबर?
हालांकि, ‘न्यूज 24’ इस बात की पुष्टि नहीं करता कि समांथा रुथ प्रभु डायरेक्टर राज निदिमोरू को डेट कर रही हैं या उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप की तैयारी कर रही हैं। फिलहाल एक्ट्रेस ने खुद सामने से इन रूमर्स पर कुछ भी नहीं कहा है। वहीं, उनके सोशल मीडिया पोस्ट में राज निदिमोरू संग तस्वीरें देख लोगों का शक यकीन में बदलता जा रहा है।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines