साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में उनकी यह सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. लेकिन यह फिल्म हिंदी भाषा में रिलीज नहीं की गई है. सामंथा की यह फिल्म 19 जून को तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की गई है. इस मूवी ने पहले दिन 5.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, तो वहीं फिल्म ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 4.50 करोड़ रुपये कमाए हैं.
यह भी पढ़ें: ‘Panchayat’ और ‘Asur’ से 350 गुना ज्यादा तगड़ी है ये सीरीज, 6 साल से OTT पर कर रही है राज
‘मां इंटी बंगारम’ ने अब तक कितने का किया कलेक्शन?
आपको बता दें कि अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने तमिल भाषा में 40 लाख का कलेक्शन किया है, तो वहीं तेलुगु में 9.45 करोड़ रुपये छापे हैं. इस मूवी ने अभी तक 9.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. लेकिन इसी बीच सामंथा रुथ प्रभु अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई है. दरअसल सामंथा का एक वीडियो फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बेबी बंप का दावा किया गया है.
यह भी पढ़ें: फैमिली ड्रामा के शौकीनों के लिए OTT पर मौजूद हैं ये 5 शानदार सीरीज, हर एपिसोड की कहानी छू जाएगी दिल
क्या प्रेग्नेंट हैं सामंथा रुथ प्रभु ?
सामंथा अपनी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ का सक्सेस सेलिब्रेशन के लिए केक कटिंग करने पहुंचीं थी. इस दौरान पैप्स के द्वारा रिकॉर्ड की गई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. इस वीडियो में सामंथा स्काई ब्लू टी-शर्ट और ब्लू जीन्स पहने हुए नजर आ रहा है. वायरल फोटोज में एक्ट्रेस का हल्का बेबी बंप दिखने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस की ओर से इसपर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. आपको बता दें कि समंथा ने साल 2025 में दूसरी शादी की थी. एक्ट्रेस ने अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines