फैमिली ड्रामा के शौकीनों के लिए OTT पर मौजूद हैं ये 5 शानदार सीरीज, हर एपिसोड की कहानी छू जाएगी दिल

आप भी वीकेंड पर देखने के लिए कोई बढ़िया सीरीज तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए 5 शानदार सीरीज लेकर आए है, जिसमें आपको फैमिली ड्रामा देखने को मिलने वाला है. इन सीरीज को आप अपने परिवार के साथ देख सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

ott series
1 / 6
ott series

अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीरीज देखने का शौख रखते है और आपको गु्ल्लक जैसी सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए 5 शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप वीकेंड पर घर बैठे देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज को आप फैमिली के साथ देख सकते हैं. इस सीरीज में आपको पारिवारिक कहानियां देखने को मिलती है, जो आपको बोर नहीं होने देती है.

विज्ञापन

ये मेरी फैमिली

ये मेरी फैमिली2 / 6

लिस्ट में पहला नाम 'ये मेरी फैमिली' का आता है. इस सीरीज में आपको फैमिली ड्रामा देखने को मिलने वाला है. इस सीरीज की कहानी आपको 1980 के दशक की याद दिला देती है. इस सीरीज में आपको मिडिल क्लास फैमिली के खट्टे-मीठे रिश्ते देखने को मिलने वाले हैं. यह सीरीज प्राइम वीडियो पर देखने को मिलने वाली है, जिसे आईएमडीबी पर 8.9 की जबरदस्त रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

पंचायत

पंचायत3 / 6

दूसरे नंबर पर 'पंचायत' सीरीज का नाम  शामिल है, जिसे आप पूरे परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज में आपको फुलेरा गांव की कहानी देखने को मिलती है, जो आपको पुरे टाइम बोर नहीं होने देती है. इस सीरीज के अब तक 4 सीजन रिलीज किए जा चुके हैं. यह सीरीज प्राइम वीडियो मौजूद है.

द आम फैमिली

द आम फैमिली4 / 6

तीसरे स्थान पर 'द आम फैमिली' का नाम मौजूद है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रही है. इस सीरीज को आप वीकेंड पर पूरे परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज को आप जी5 पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

पॉटलक सीरीज

पॉटलक सीरीज5 / 6

चौथे नंबर पर 'पॉटलक' सीरीज का नाम शुमार है, जिसकी कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. इस सीरीज की कहानी आपको बोर नहीं होने देती है. आप इस सीरीज को पूरे परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं. यह सीरीज इन दिनों सोनी लिव पर जमकर देखी जा रही है.

ग्राम चिकित्सालय

ग्राम चिकित्सालय6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 'ग्राम चिकित्सालय' का नाम काबिज है. इस सीरीज का दूसरा सीजन 23 जून को रिलीज होने जा रहा है. सीरीज का पहला सीजन दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया है. इस वेब सीरीज में आपको एक ऐसे गांव की कहानी देखने को मिलती है, जहां की स्वास्थ्य व्यवस्था काफी बेकार है. इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन