क्या 39 की उम्र में मां बनने जा रही हैं Samantha Ruth Prabhu? वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई प्रेग्नेंसी की चर्चा

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को लेकर सुर्खियां बटोर रही है. दरअसल, अभिनेत्री की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बेबी बंप के दावे किए जा रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

samantha ruth prabhu

क्या प्रेग्नेंट हैं Samantha Ruth Prabhu?

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में उनकी यह सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. लेकिन यह फिल्म हिंदी भाषा में रिलीज नहीं की गई है. सामंथा की यह फिल्म 19 जून को तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की गई है. इस मूवी ने पहले दिन 5.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, तो वहीं फिल्म ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 4.50 करोड़ रुपये कमाए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मां इंटी बंगारम’ ने अब तक कितने का किया कलेक्शन?

आपको बता दें कि अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने तमिल भाषा में 40 लाख का कलेक्शन किया है, तो वहीं तेलुगु में 9.45 करोड़ रुपये छापे हैं. इस मूवी ने अभी तक 9.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. लेकिन इसी बीच सामंथा रुथ प्रभु अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई है. दरअसल सामंथा का एक वीडियो फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बेबी बंप का दावा किया गया है.

विज्ञापन

क्या प्रेग्नेंट हैं सामंथा रुथ प्रभु ?

सामंथा अपनी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ का सक्सेस सेलिब्रेशन के लिए केक कटिंग करने पहुंचीं थी. इस दौरान पैप्स के द्वारा रिकॉर्ड की गई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. इस वीडियो में सामंथा स्काई ब्लू टी-शर्ट और ब्लू जीन्स पहने हुए नजर आ रहा है. वायरल फोटोज में एक्ट्रेस का हल्का बेबी बंप दिखने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस की ओर से इसपर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. आपको बता दें कि समंथा ने साल 2025 में दूसरी शादी की थी. एक्ट्रेस ने अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ