South Industry Actress: फिल्म इंडस्ट्री में नाम बनाने से पहले कई स्टार्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। करियर की शुरुआत में कई स्टार्स के पास तो खाना खाने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे। इस तरह से एक साउथ की फेमस एक्ट्रेस भी हैं जिनके पास खाने के पैसे भी नहीं हुआ करते थे। आज एक फिल्म करने के लेती हैं 10 करोड़ रुपये। एक्ट्रेस भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अदाकारा में से एक हैं। इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्में भी ठुकराई हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हम किसी और की नहीं बल्कि सामंथा रुथ प्रभु की बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस के संघर्ष की कहानी।
खाने के लिए नहीं थे पैसे
सामंथा रुथ प्रभु के परिवार से फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी ताल्लुक नहीं रखता है। फिर भी एक्ट्रेस साउथ सिनेमा पर राज कर रही हैं। सामंथा रुथ प्रभु एक पैन इंडिया एक्ट्रेस हैं। मीडिया को इंटरव्यू देते हुए सामंथा ने अपने बचपन के दिनों को याद किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि एक समय ऐसा भी था जब उनके माता-पिता के पास पैसे नहीं हुआ करते थे। सामंथा ने बताया है कि उनकी हाई स्टैंडर्ड एजुकेशन के लिए भी पैसों की कमी हुई थी।
पेट भरने के लिए की छोटी-मोटी नौकरियां
सामंथा ने बताया कि जब वो पढ़ाई कर रही थी तब उनके माता-पिता ने कहा था कि खूब मेहनत से पढ़ाई करो और लाइफ में कुछ अलग करने की कोशिश करो। सामंथा ने बताया कि उन्होंने 10वीं और 12वीं के साथ कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद की पढ़ाई उनके घरवाले नहीं एफोर्ड कर पाए थे। “मेरा कोई सपना नहीं था, कोई भविष्य नहीं था, कुछ भी नहीं था।” उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनके पास अक्सर खाने के लिए भी पैसे नहीं होते थे। “मैंने कम से कम दो महीने तक दिन में केवल एक बार खाना खाया। मैंने छोटी-मोटी नौकरियां कीं।”
यह भी पढ़ें: सामंथा रुथ और नागा के तलाक को राजनीति से जोड़ने वाली मंत्री पर भड़के Jr. NTR, बोले- निचला स्तर…
सामंथा रुथ फिल्में
सामंथा रुथ ने अपने लाइफ में मेहनत की और हार नहीं मानी। सामंथा ने तमिल फिल्म ‘ माया चेसावे से’ अपने करियर की शुरुआत की। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चली थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने डूकुडू, ईगा, 24, कथ्थी, जनता गैराज, थेरी और रंगस्थलम जैसी कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।
सामंथा रुथ ने शाहरुख की फिल्म को ठुकराया
सामंथा रुथ के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ठुकरा दी थी। सामंथा रुथ के पास फिल्म जवान का ऑफर आया था। कभी पैसों के लिए संघर्ष करने वाली यह अभिनेत्री अब आलीशान जिंदगी जीती है और 80 करोड़ रुपये के घर की मालकिन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 101 करोड़ रुपये है। सामंथा रुथ कथित तौर पर एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये लेती हैं।
यह भी पढ़ें:एक्टर के 3 और साथी जेल से रिहा, Renukaswamy Murder Case में दर्शन को जमानत क्यों नहीं?
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
4 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
5 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
7 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
8 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
11 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines