चेहरे पर खून, आंखों में आग, हाथ में गन.... Samantha का खूंखार लुक देख शॉक्ड हुए फैंस

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को बड़ी ट्रीट दी है और अपने अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की है। एक्ट्रेस के नए प्रोजेक्ट से उनका लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया है और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहा है।

Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का आज जन्मदिन है। अब भई किसी मशहूर स्टार का बर्थडे हो और वो अपने फैंस को कोई ट्रीट ना दे, ऐसा तो नहीं हो सकता। जी हां, अपने बर्थडे के खास मौके पर सामंथा ने अपने फैंस को बड़ी ट्रीट दी है, जिससे फैंस भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस की इस ट्रीट पर कुछ लोग हैरान भी हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरी कहानी?

सामंथा ने दी बड़ी ट्रीट

सामंथा रुथ प्रभु ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को बड़ी ट्रीट देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस का बेहद खूंखार लुक नजर आ रहा है। सामने आए पोस्ट में देखा जा सकता है कि सामंथा के चेहरे पर खून लगा नजर आ रहा है। साथ ही उनकी आंखों में बदले जैसी आग नजर आ रही है और उन्होंने अपने हाथों में बंदूक पकड़ी हुई है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

इस पोस्ट को शेयर करते हुए सामंथा ने कैप्शन में लिखा कि हर चीज का गोल्डन होने के लिए चमकना जरूरी नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि सामंथा ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनका एक पोस्टर नजर आ रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए भी एक्ट्रेस ने वही कैप्शन लिखा है। वहीं, अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

विज्ञापन

यूजर्स ने लुटाया प्यार

एक यूजर ने लिखा कि ये बहुत ही मजेदार लग रहा है। दूसरे ने लिखा कि ये क्या है? तीसरे ने कमेंट किया कि कुछ तो अलग होने वाला है। एक और ने लिखा कि कुछ तो पक रहा है, इंतजार रहेगा। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर सामंथा के पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि इन पोस्ट के जरिए सामंथा ने अपने अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की है। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘बंगाराम’ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ