Samantha Instagram Post: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला आज यानी 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। जहां एक तरह कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। वहीं चैतन्य की पूर्व पत्नी सामंथा रूथ प्रभु के फैन्स उनकी पुरानी तस्वीरों को देख रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। यहां तक की कुछ ने लो उनकी पुरानी तस्वीरों पर कमेंट भी कर दिया है। सामंथा के फैन्स ने देखा कि उनके सोशल मीडिया पर अभी पूर्व पति की कुछ पुरानी तस्वीरें हैं। इसमें उनकी शादी की एक ब्लैक-एंड-व्हाइट कैंडिड तस्वीर है और दूसरी एक पुरानी तस्वीर है। इस पर फैन्स कमेंट और रिएक्शन दे रहे हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
ट्रेंड में आई सामंथा की 7 साल पुरानी पोस्ट
सामंथा रूथ प्रभु के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर उनकी और पूर्व पति नागा चैतन्य की एक तस्वीर है, जिसे उन्होंने चैतन्य के जन्मदिन पर शेयर की थी। इस पर उन्होंने लिखा था, ‘जन्मदिन मुबारक हो माई एव्रीथिंक। मैं कामना नहीं करती, मैं हर एक दिन प्रार्थना करती हूं कि भगवान आपको वह सब कुछ दे जो आपका दिल चाहता है। मैं आपसे हमेशा प्यार करती हूं।’
अचानक से ये पोस्ट इंस्टाग्राम पर सामने आ गया है, क्योंकि फैन्स ने इसपर कमेंट करना शुरू कर दिया है। नागा चैतन्य और शोभिता की शादी के आधे घंटे के अंदर ही लोगों ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया है। इस पोस्ट पर 814,583 से ज्यादा लाइक्स है। बता दें कि ये पोस्ट लगभग सात साल पुरानी है। यहां हम आपको लिए उन पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।
फैन्स दे रहे एडवाइज
इस पोस्ट पर लोगों ने सैम को अलग-अलग एडवाइज दी है। एक यूजर ने कहा,’कृपया इस पोस्ट को हटा दें सैम वह इसके लायक नहीं है’। वहीं एक यूजर ने लिखा सैम, तस्वीर हटा दो, वह तुम्हारा नहीं है… तुम बहुत बढ़िया हो, वह तुम्हारे लिए सही नहीं है।
बता दें कि सैम और चैतन्य ने 2017 में अपनी सगाई की घोषणा की और कुछ महीनों बाद गोवा में शादी कर ली। 4 साल की बेहद चर्चित शादी के बाद दोनों ने 2021 में अचानक तलाक की घोषणा करके अपने फैन्स को चौंका दिया।
चैतन्य ने की शोभिता से शादी
आज यानी 4 दिसंबर को चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली है और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। शादी में दोनों ने पारंपरिक पोशाक पहनी थी। इस शादी में साउथ के कई बड़े स्टार और दिग्गज शामिल हुए।
यह भी पढ़ें – एक-दूजे के हुए नागा चैतन्य और शोभिता, देखें खास तस्वीरें
संबंधित खबरें
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
42 mins agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 hr agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 hr agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
21 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines