एक-दूजे के हुए नागा चैतन्य और शोभिता, देखें खास तस्वीरें

साउथ स्टार नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला आज शादी बंधन में बंध गए है। इनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

Naga Chaitanya and Shobhita Dhulipala

Naga Chaitanya and Shobhita Dhulipala

Naga Chaitanya and Shobhita Tied Knot: साउथ स्टार नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने आज पूरे रस्म-रिवाज के साथ शादी कर ली है। हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में एक खूबसूरत पारंपरिक समारोह में उनकी शादी हुई। अब इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं।  नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला  आज यानी 4 दिसंबर, 2024 को शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी भव्य दक्षिण भारतीय शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इस जोड़े ने अपने खास दिन के लिए पारंपरिक पोशाक पहना है। जहां नागा ने पंचा पहना वहीं शोभिता ने पारंपरिक कांजीवरम साड़ी में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

सामने आईं तस्वीरें

नागा चैतन्य और शोभिता की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें उनके लुक को देखा जा सकता है। ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यहां हम कुछ पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जिसमें दोनों की शादी की तस्वीरों को देखा जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी की, जो नागा चैतन्य के परिवार की विरासत माना जाता है। इसे  1976 में उनके दादा, महान अक्किनेनी नागेश्वर राव द्वारा स्थापित किया गया है। यह बंजारा हिल्स में 22 एकड़ में फैला स्टूडियो है।  इस पूरे  स्टूडियो को खूबसूरती से सजाया गया था। इस समारोह में करीब 400 मेहमान शामिल हुए, जिनमें करीबी परिवार और दोस्त शामिल थे। बताया जा रहा है कि खास मेहमानों में एनटीआर, राम चरण, अल्लू अर्जुन और उपासना कोनिडेला के साथ-साथ महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर भी शामिल थीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ