सलमान खान की फ्लॉप फिल्म जिसे देखकर दर्शकों ने तोड़ीं थिएटर की सीटें, फिर भी बन गई ब्लॉकबस्टर

Salman Khan Film Which Was Flop: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्मों का नाम आते ही दर्शकों के दिमाग में हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों की छवि ही आती है। हालांकि, दबंग खान की एक ऐसी फिल्म जिसे देखने के बाद दर्शकों ने गुस्से में थिएटर्स की सीटें तोड़ दी। आखिर ये कौन सी फिल्म थी चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

Salman Khan Film Which Was Flop

Salman Khan Film Which Was Blockbuster

Salman Khan Film Which Was Flop: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का नाम बड़े पर्दे पर हिट फिल्में देने के लिए जाना जाता है लेकिन दबंग खान की एक फिल्म ऐसी भी थी जिसने दर्शकों को काफी निराश किया और इसके बाद निर्देशक को अपने फिल्ममेकिंग के तरीके को बदलना पड़ गया। ये फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की पहली फिल्म थी और आलोचकों से सराहना के बावजूद दर्शकों ने इस फिल्म को नकार दिया। जब ये फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों के गुस्से का सामना करना पड़ा जो थिएटर की सीटें तक तोड़ने पर उतारू हो गए थे। आखिर सलमान खान की ये कौन सी फिल्म थी चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

विज्ञापन

सजंय लीला भंसाली की डेब्यू फिल्म

विज्ञापन

साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म “खामोशी: द म्यूजिकल” से निर्देशक संजय लीला भंसाली ने निर्देशन में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला भी अहम भूमिकाओं में थे। “खामोशी” ने हाल ही में 28 साल पूरे किए हैं और अब इसे सबसे बेहतरीन म्यूजिकल ड्रामा फिल्मों में गिना जाता है। लेकिन फिल्म के रिलीज के वक्त दर्शकों की प्रतिक्रिया कुछ और ही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन

फिल्म को देखने आए दर्शकों ने तोड़ी सीटें

फिल्म के गाने रिलीज से पहले ही हिट हो गए थे। इसलिए फैंस काफी एक्साइटेड थे, लेकिन जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में आई दर्शकों का उत्साह ठंडा पड़ गया। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के पहले शो के बाद ही इसे फ्लॉप मान लिया गया। संजय लीला भंसाली ने मुंबई के एक थिएटर में जाकर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखी और ये जानकर वो हैरान रह गए कि दर्शकों ने फिल्म को पसंद नहीं किया। गुस्साए दर्शकों ने सिनेमाघर की सीटें तोड़ दीं, जिससे फिल्म को उस वक्त की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म मान लिया गया।

विज्ञापन

भंसाली ने फिर बनाई ‘हम दिल दे चुके सनम’

विज्ञापन

दर्शकों की नकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए संजय लीला भंसाली ने डायरेक्शन में नया तरीका जोड़ने की कोशिश की। उन्होंने अपने फिल्ममेकिंग के तरीके में बदलाव किया और जल्द ही “हम दिल दे चुके सनम” के रूप में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी। इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों को आकर्षित किया बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की। इस फिल्म ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन को अलग मुकाम पर पहुंचा दिया।

“खामोशी: द म्यूजिकल” का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विज्ञापन

फिल्म “खामोशी: द म्यूजिकल” 9 अगस्त 1996 को रिलीज हुई थी। आलोचकों ने इसे सराहा लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास सफलता नहीं हासिल कर पाई। 6 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में केवल 14 करोड़ रुपये की कमाई की, जो सलमान खान की फिल्मों के मुकाबले बेहद कम थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ