---विज्ञापन---

हसीन दिलरुबा Taapsee Pannu का खुला असल जिंदगी का राज, 9 साल पहले ही सगाई कर चुकी थीं अभिनेत्री

Taapsee Pannu got engaged to Mathias Boe 9 years before tying the knot: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कुछ समय पहले ही एक प्राइवेट सेरेमनी में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बोए से शादी की है। अब तापसी ने शादी और अपने रिलेशनशिप से जुड़ी कुछ बातों को शेयर किया है।

Taapsee Pannu got engaged to Mathias Boe 9 years before tying the knot: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने हाल ही में अपने निजी जीवन के एक अहम खुलासा किया है। तापसी ने इस साल की शुरुआत में अपने लंबे समय के साथी मैथियास बोए से शादी की। लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि उनकी सगाई शादी से 9 साल पहले हो चुकी थी। तापसी और मैथियास ने 11 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और अब जाकर एक निजी फंक्शन में शादी के बंधन में बंधे।

पहली डेट के लिए कहां गई थीं तापसी

हाल ही में एक शो में तापसी ने अपने रिश्ते के बारे में कई दिलचस्प बातें शेयर की। उन्होंने बताया कि मैथियास ने पहली डेट के लिए दुबई को चुना था जबकि उनके पास डेनमार्क भी एक ऑप्शन था। तापसी ने खुलासा किया कि डेनमार्क में वीजा की वजह से उन्होंने दुबई को चुना। तापसी ने उस वक्त होने वाली मुश्किलों के बारे में बात करते हुए बताया कि वीजा लेना उनके लिए काफी मुश्किल था इसलिए उन्होंने डेट करने के लिए डेनमार्क को चुना।

---विज्ञापन---

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

मैथियास को लेकर डरी हुई थीं तापसी

इस बातचीत में तापसी ने ये भी साझा किया कि शुरुआत में उन्हें ये समझ में नहीं आया कि मैथियास को उनकी तरफ आकर्षण क्यों था। उन्होंने इंडियन्स में अक्सर होने वाली हीनभावना के बारे में भी बात की। तापसी के दोस्त बहुत परेशान थे कि तापसी के साथ वहां कुछ गलत ना हो जाए और एक दोस्त ने तो मजाक में के दिया, ‘ध्यान रखना; अगर वो तुम्हें बेच दे तो?’ इस सब के बावजूद तापसी ने मैथियास से मिलने का फैसला लिया और लकिली वो शख्स काफी अच्छा निकला।

---विज्ञापन---

तापसी और मैथियास के प्यार को अब 11 साल हो चुके हैं। उनकी शादी से पहले उन्होंने एक दूसरे के साथ सगाई की, जो कि 9 साल पहले हुई थी। यानी जब तापसी और मैथियास एक दूसरे को डेट कर रहे थे उसके 2 साल बाद ही दोनों ने सगाई कर ली थी।

तापसी की फिल्म हुई रिलीज

वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी की नई फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ रिलीज हो चुकी है। 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर फिल्म रिलीज हुई है। ये फिल्म 2021 की हिट थ्रिलर ‘हसीन दिलरुबा’ का सीक्वल है, जिसमें विक्रांत मैसी और सनी कौशल भी अहम किरदारों में हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस हुई कास्टिंग काउच का शिकार, बिकिनी पहनने के लिए की जबरदस्ती तो भड़क गई अभिनेत्री

First published on: Aug 11, 2024 05:17 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola