Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) के द्वारा होस्ट किए जा रहे शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में उन्हें कभी मजाक करते देखा जाता है तो कभी वो घर के सदस्यों पर सख्ती बरतते भी नजर आते हैं। कंटेस्टेन्ट की गलतियों को बताने के लिए अक्सर भाई जान को गुस्सा करना पड़ता है।
वहीं मेकर्स ने शो के लेटेस्ट प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है, जिसमें इस बार सलमान खान का गुस्सा शालीन भनोट और एमसी स्टेन पर बरसते दिखाई दे रहा है।
देखें प्रोमो
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर आने वाले ‘शुक्रवार का वार’ का लेटेस्ट प्रोमो साझा कर दिया है। प्रोमो में सलमान अपना आपा खोते हुए दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि वह नॉमिनेसन टास्ट के दौरान शालिन भनोट, टीना दत्ता और एमसी स्टेन के बीच हुई लड़ाई को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। क्लिप के शुरुआत में सलमान शालिन भनोट और एमसी स्टेन को एक-दूसरे के माता-पिता के बारे में बुरी तरह बात करने के लिए डांटते नजर आ रहे हैं।
सलमान खान को शालीन और एमसी स्टेन से ये कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘आप दोनों की हरकतों की वजह से आपकी मां और बहनों को क्यों गालियां पड़ रहीं है? ना किसी मां का, ना किसी की बहन का, शो से नाता है, है?’ जिसपर स्टेन कहते हैं, ‘नहीं सर।’
फिर सलमान कहते हैं, ‘आपका परिवार सब देख रहे हैं, किसी और का लेवल नहीं, आपका ही लेवल दिखाई दे रहा है।’ लास्ट में सलमान कहते हैं कि ‘स्टेन आप करते हो घर में ऐसी भाषा का उपयोग?’ जिसपर स्टेन कहते हैं, ‘नहीं सर।’ इसके बाद भी सलमान इन दोनों की अच्छी क्लास लेते हैं।
फैंस का रिएक्शन
कलर्स ने इसे साझा करते हुए कैप्शन दिया है, ‘शालिन और स्टेन के व्यवहार पर सलमान ने सिखाया उन्हें सबक।’ प्रोमो के सामने आते ही फैंस भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘शालिन की एक्टिंग नहीं जाएगी, भले दुनिया इधर से उधर हो जाए।’ एक अन्य ने कहा- ‘शालीन की एक्टिंग दूसरे लेवल पर है।’
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
9 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
10 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
12 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
14 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines