अब आएगा मजा! मिशन चुलबुल सिंघम से पर्दे पर छाएंगे Salman Khan, Singham Again से हुआ ऐलान
Author: Himanshu Soni
Nov 03, 2024 06:33 AM IST
Salman Khan Will Work in Mission Chulbul Singham: रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फैंस को काफी एंटरटेन भी कर रही है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर जैसे सितारों की भरमार है। दीपिका पादुकोण भी पहली बार लेडी कॉप के किरदार में नजर आ रही है। फिल्म ने काफी लोगों को प्रभावित किया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी एक्टर के बारे में हो रही है तो वो हैं फिल्म के आखिर में कुछ सेकंड दिखने वाले सलमान खान की। जी हां रोहित की फिल्म में भाईजान के कैमियो ने पूरी वाह-वाही लूट ली है। सलमान के कैमियो को बहुत कम समय मिल पाया है लेकिन फैंस को सल्लू भाईजान के जितने भी दर्शन करने के लिए मिले वो उसी में ही गदगद हो गए। लेकिन इसी के साथ ही डायरेक्टर रोहित ने एक और बड़ा अनाउंसमेंट भी कर दिया है।
सलमान खान के कैमियो से झूमे फैंस
‘सिंघम अगेन’ में एक से बढ़कर एक सितारे हैं जो फिल्म में चार चांद लगा रहे हैं। अजय देवगन तो अपने चिर-परिचित अंदाज में हैं ही जो फैंस को एक बार फिर अपने सिंघम अवतार में इंप्रेस कर रहे हैं लेकिन बाकी सितारों ने भी काफी अच्छा काम किया है। फिल्म की कहानी भले ही इतनी जबरदस्त ना हो लेकिन स्टार्स ने अपनी उम्दा अदाकारी से फिल्म में जान जरूर फूंक दी है। फिल्म के आखिर में सलमान खान नजर आते हैं अपने चुलबुल पांडे के अवतार में, फैंस भाईजान को देखकर काफी खुश हैं।
सलमान करेंगे रोहित शेट्टी के साथ काम
रोहित शेट्टी ने फिल्म के आखिर में ना ही सिर्फ सलमान की झलक दिखाई है बल्कि अजय देवगन की फोर्स में सलमान खान की एंट्री को लेकर भी बड़ा हिंट दे दिया है। जी हां सिंघम के पास आखिर में चुलबुल पांडे यानी सलमान खान आते हैं और कहते हैं अब आएगा मजा। इतना ही नहीं इसके बाद स्क्रीन पर बड़ा-बड़ा लिखा आता है- मिशन चुलबुल सिंघम लोडिंग सून। यानी साफ है फिल्म के अगले पार्ट में सिंघम और चुलबुल पांडे एक साथ किसी मिशन को सुलझाते हुए नजर आने वाले हैं। सलमान खान की फिल्म दबंग के किरदार चुलबुल पांडे को काफी पसंद किया जाता है और जब चुलबुल सिंघम के साथ हाथ मिला लेगा तो वाकई जबरदस्त एक्शन-ड्रामा देखने को मिलने वाला है।