Tiger 3 की स्क्रीनिंग के दौरान थियेटर में आतिशबाजी देख भड़के Salman Khan, बोले- ये बहुत खतरनाक है...

Salman Khan Tweet On Tiger 3: हाल ही में ‘टाइगर 3’ की स्क्रीनिंग के दौरान थियेटर में आतिशबाजी का एक वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो रहा है।

Salman Khan Tweet On Tiger 3

Salman Khan Tweet On Tiger 3

विज्ञापन

Salman Khan Tweet On Tiger 3: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फैंस को भी सलमान की ये फिल्म खूब पसंद आ रही है।

हाल ही में इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थियेटर में आतिशबाजी का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, अब इस वीडियो पर सलमान खान का रिएक्शन आ गया है, जो इंटरनेट पर आते ही छा गया।

विज्ञापन

Salman Khan ने दिया रिएक्शन

दरअसल, हाल ही में फिल्म ‘टाइगर 3’ की स्क्रीनिंग के दौरान थियेटर में आतिशबाजी का एक वीडियो सामने आया, जिस पर अब सलमान खान ने अपना रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया।

विज्ञापन

ये बहुत खतरनाक है- Salman Khan

Salman Khan Tweet On Tiger 3

Salman Khan Tweet On Tiger 3

सलमान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि मुझे सुनने में आया है कि ‘टाइगर 3’ देखने के दौरान थियेटर में लोग आतिशबाजी कर रहे हैं। ये बहुत खतरनाक है। आप लोग इस फिल्म को एन्जॉय करिए किसी को बिना किसी खतरे में डालकर… सुरक्षित रहिए। वहीं सलमान का ये ट्वीट आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। साथ ही फैंस भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि फिल्म ‘टाइगर 3’ की स्क्रीनिंग के दौरान लोग थियेटर में आतिशबाजी कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दर्शक सिनेमाघर में पटाखे फोड़ रहे हैं, जो बेहद खतरनाक है। ऐसा करना किसी के लिए भी खतरनाक हो सकता है। वहीं, जैसे ही ये वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर छा गया और चर्चा में भी गया।

विज्ञापन

फैंस को पसंद आ रही ‘टाइगर 3’

बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। साथ ही दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आ रही है। देखने वाली बात होगी की ‘टाइगर 3’ बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ