Salman Khan Troll Seema Sajdeh: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त लाइमलाइट में छाए हुए हैं। इसका एक कारण कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 में बतौर गेस्ट शामिल होना भी है। भाईजान ने शो में पहुंचकर होस्ट कपिल शर्मा के साथ खूब सारी बातचीत और मजाक मस्ती की। इस दौरान वह ट्रोल करते हुए भी दिखाई दिए। शो का प्रोमो सामने आया था जिसमें सलमान कपिल के एक सवाल पर आमिर खान को ट्रोल करते नजर आए थे। अब एपिसोड में उन्होंने छोटे भाई सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह को भी ट्रोल कर दिया है।
गेस्ट के लिए खुले रहते हैं घर के दरवाजे
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 का पहला एपिसोड शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ जिसमें सलमान खान बतौर गेस्ट शामिल हुए। इस दौरान होस्ट कपिल शर्मा ने कई सारे सवाल पूछे। एक्टर ने बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उनके घर के दरवाजे गेस्ट के लिए हमेशा ओपन रहते हैं। इस दौरान भाईजान ने फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर को लेकर खुलासा किया कि जब वह मुंबई आए थे तो गैलेक्सी अपार्टमेंट में उनके घर ही रुके थे।
सलमान खान आगे बताते हैं कि अविनाश गोवारिकर ने उनसे कहा था कि जब तक उन्हें मुंबई में दूसरा घर मिल नहीं जाता है, वह भाईजान के घर में रहना चाहते हैं। फैमिली ने उनकी बात मान ली। कई साल बीत जाते हैं लेकिन अविनाश वापस नहीं जाते हैं। जब सलमान उनसे पूछते हैं कि घर मिला क्या? इस पर फोटोग्राफर बताते हैं कि घर तो उन्हें 15 दिन में मिल गया था। उसे उन्होंने रेंट पर चढ़ा दिया। उन्हें खान फैमिली के घर का माहौल पसंद आया इसलिए वह यहीं रुक गए।
यह भी पढ़ें: Sikandar फ्लॉप होने से क्या Salman Khan को पड़ा था फर्क? Kapil Sharma के शो पर तोड़ी चुप्पी
सलमान ने एक्स भाभी को किया ट्रोल
इस खुलासे के बाद ही सलमान खान ने अपनी एक्स भाभी और सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह को ट्रोल किया। अविनाश गोवारिकर की बात करते हुए भाईजान ने आगे बताया, ‘उसी दौरान सोहेल ने भागकर शादी कर ली। अब वो भी भाग गई।’ ये सुनते ही जज नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह जोर-जोर से हंसने लग जाते हैं। गौरतलब है कि सोहेल खान और सीमा सजदेह में 1998 में शादी की थी। हालांकि साल 2022 में दोनों अलग हो गए।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
31 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines