Bigg Boss के प्रीमियर में छलका Salman Khan का दर्द, पास्ट का स्ट्रगल और फ्यूचर आया नजर

Bigg Boss 18, Salman Khan: टेलीविजन के मोस्ट पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 का आगाज हो चुका है। शो के घर में ऐसा क्या है, जिसमें अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए जानते हैं कि बिग बॉस के इतिहास में क्या नहीं बदला है?

Salman Khan

Salman Khan

विज्ञापन

Bigg Boss 18, Salman Khan: टेलीविजन के मोस्ट पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 का आगाज हो चुका है। बीती रात शो का प्रीमियर था, जिसमें सलमान खान ने शो के सभी कंटेस्टेंट्स का वेलकम किया। इस दौरान हर कोई अपने-अपने अलग अंदाज में नजर आया। सलमान खान ने भी शो के प्रीमियर में खुद से जुड़ी बातें शेयर की। साथ ही इस चीज का भी खुलासा हुआ कि शो के इतिहास में ऐसा क्या है, जो अब तक नहीं बदला? आइए जानते हैं…

बिग बॉस में क्या नहीं बदला?

अक्सर जब भी बिग बॉस शुरू होता है, तो उसमें कोई ना कोई बदलाव जरूर होता है, लेकिन बिग बॉस के घर की एक जगह ऐसी है, जिसमें शो के इतिहास में अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ और वो है कंफेशन रूम। जी हां, बिग बॉस के भले ही कितने भी सीजन क्यों ना चले गए हैं, लेकिन हर सीजन में कंफेशन रूम जरूर होता है, जहां कंटेस्टेंट से पर्सनल बातें की जाती हैं।

Advertisment

भाईजान के पास्ट और फ्यूचर पर बात

इतना ही नहीं बल्कि ग्रैंड प्रीमियर में शो के होस्ट सलमान खान ने भी कुछ ऐसा कहा, जो उनकी खुद की लाइफ से जुड़ा है। दरअसल, शो के प्रीमियर में सलमान खान को कंफेशन रूम में बुलाया जाता है। इस दौरान भाईजान के पास्ट और फ्यूचर दोनों पर बात होती है। जब बिग बॉस, सलमान खान से पर्सनली बात करते हैं, तो इस दौरान सलमान ने कहा कि जिसकी खुद की लाइफ में इतने टर्न और ट्विस्ट हों, उसका क्या हक है कि वो किसी और को कोई सलाह दे।

मैं किसी को क्या एडवाइज दूंगा- सलमान

सलमान खान ने आगे कहा कि आजकल मैं ये बहुत सुन रहा कि इट इज वैरी इजी टू गिव एडवाइज टू सलमान खान। मैं सलमान खान हूं और इनको क्या पता कि हम अपनी लाइफ में किस जगह से गुजर रहे हैं। सलमान ने आगे कहा कि सभी कहते हैं कि जिसकी खुद की लव लाइफ टेक ऑफ नहीं हुई है वो हमको क्या एडवाइज दे रहा है।

विज्ञापन

‘टाइम का तांडव’

सलमान खान की ये बातें सुनकर बिग बॉस ने खुलासा किया कि इस बार वो भी किसी को नहीं समझाने वाले। इसके बाद बिग बॉस सलमान खान को टाइम ट्रैवल पर लेकर जाते हैं और सलमान खान अपने पास्ट और फ्यूचर दोनों से बात करते हैं। बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान के साथ ही पास्ट और फ्यूचर पर बात की गई, तो जाहिर है कि बिग बॉस घरवालों के भी पास्ट और फ्यूचर के बारे में सब जानते हैं। देखने वाली बात होगी कि ये ‘टाइम का तांडव’ किसे किस मोड़ पर लेकर जाता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ