Salman Khan Talk About Viral Photo: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के सोशल मीडिया पर काफी रील्स वायरल होते हैं, जिसमें उनके स्वैग और डायलॉग को मिलाकर फैंस कुछ का कुछ ही बना देते हैं। कई बार उनका एटीट्यूड अलग ही एंगल में चला जाता है, और लोगों को लगता है कि वह काफी एरोगेंट हैं। यह सब हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि खुद सलमान खान का कहना है। बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में रजत दलाल से बातचीत के दौरान भाईजान ने यह सब बात की। यही नहीं उन्होंने 26 साल पुरानी एक वायरल तस्वीर पर भी पछतावा होने की बात कही। आइए जानते हैं पूरा मामला…
26 साल पहले की घटना
बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में सलमान खान ने रजत दलाल से अपने पुराने केस की बात शो के अंदर नहीं करने के लिए कहते हैं और उन्हें अपना पॉश्चर ठीक रखने के लिए समझाते हैं। सलमान, रजत को खुद का एग्जाम्पल देते हुए 26 साल पहले की गई अपनी हरकत के बारे में बताते हैं। एक्टर कहते हैं कि एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वह पुलिस स्टेशन में पैर के ऊपर पैर रखकर बैठे हैं। उन्हें अब पछतावा होता है कि बचपन में क्या कर आया।
यह भी पढ़ें: मुझ पर भी कई केस… Salman Khan ने कंटेस्टेंट्स के सामने Rajat Dalal को क्यों दी वार्निंग?
सलमान को इस बात का पछतावा
दरअसल, सलमान खान ने रजत दलाल से कहा कि वह पैर के ऊपर पैर रखकर बैठते हैं। यह उनका एटीट्यूड दिखाता है। इस पर रजत कहते हैं, ‘भाई ऐसे बैठने की आदत हो गई है।’ इस पर सलमान कहते हैं, ‘मैं यह समझता हूं। मेरी भी आदत थी। मेरे वीडियो आते हैं, जिसमें दिखाया जाता है कि मैं पुलिस के सामने पैर के ऊपर पैर रखकर बैठा हूं। लोग कहते थे कि पुलिस के सामने बदतमीजी से बैठा है। मुझे लगता था कि जब मैंने कुछ किया नहीं तो क्यों इससे डरूं?’
Look at Salman's attitude in police station
by inBollyBlindsNGossip
सलमान आगे कहते हैं, ‘पुलिस स्टेशन में जब कोई सीनियर आता है, तो खड़े होना, इज्जत देना और उस बैच की इज्जत करना जरूरी है। जब मैं अपनी पुरानी क्लिप को देखता हूं तो मुझे अपने बैठने का तरीका पसंद नहीं आता है। लगता है कि बचपन में क्या हरकत कर आया मैं।’ वह आगे कहते हैं, ‘मेरी एक चाल है, उसे मैं बदल नहीं सकता हूं। लोग सोचते हैं कि मुझमें घमंड है लेकिन ऐसा नहीं है।’ बता दें कि सलमान का यह वीडियो रेडिट पर वायरल हो रहा है।
कई बार हो चुके हैं ट्रोल
बता दें कि घरवालों के सामने सलमान खान जिस बात का जिक्र करते हैं वह उनके काले हिरण शिकार से जुड़ा मामला है। जब इस मामले में सलमान को जोधपुर स्टेशन ले जाया गया था, उस वक्त पुलिस स्टेशन से उनकी तस्वीर और वीडियो सामने आया था। पुलिस के सामने सलमान के बैठने के तरीके को देखकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जाता है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines