Salman khan Security: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड स्टार सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हाल ही में सलमान खान को मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर देखा गया. इस दौरान भाईजान भारी सिक्योरिटी के बीच नजर आए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान के साथ भारी सुरक्षाबल नजर आ रहा है. जैसे ही एक्टर अपनी गाड़ी से नीचे उतरे वैसे ही सुरक्षाबलों ने उन्हें घेर लिया और इसके बाद सलमान खान एयरपोर्ट के अंदर चले गए. सलमान खान की बढ़ती सुरक्षा देख फैंस ने भी राहत की सांस ली है. सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा
18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर जुहू के एक फुटबॉल पार्क के बाहर हमला हुआ था. जैसे ही टाइगर श्रॉफ पार्क से बाहर आए तो उनकी गाड़ी पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं. वहीं इस हादसे में टाइगर श्रॉफ की जान बाल-बाल बच गई, लेकिन उनके ड्राइवर घायल हो गए थे. टाइगर श्रॉफ ने अपने ड्राइवर को खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचाया. इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली और इस गैंग के सदस्य अनिल पंडित ने एक बयान भी जारी करते हुए कहा था कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा उसका ये ही हाल होगा.
यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में सज-धजकर पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ, पैपराजी से बनाई दूरी
भारी सिक्योरिटी के बीच बाहर आए सलमान खान
वहीं इस घटना के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है और सलमान खान भी भारी सुरक्षा बलों के बीच ही बाहर जा रहे हैं. हाल ही में कलीना एयरपोर्ट पहुंचे सलमान खान के साथ भारी सिक्योरिटी दिखाई दी, जिससे उनके फैंस भी काफी खुश हुए और उन्होंने एक्टर की सुरक्षा बढ़ती देख सोशल मीडिया पर खुशी भी जाहिर की. टाइगर श्रॉफ के केस में जैसे ही सलमान खान का जिक्र हुआ, वैसे ही फैंस की भी टेंशन बढ़ गई थी.
यह भी पढ़ें: ‘किसी ने पकड़ा नहीं…’, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान वायरल; फैंस पर उठाए सवाल
पुलिस ने की कार्रवाई
बता दें टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग पर मुंबई पुलिस ने कड़ी जांच की और 16 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं अभी भी इस मामले में जांच जारी है. बता दें साल 2025 की शुरुआत में सलमान खान के घर के बाहर भी फायरिंग हुई थी, जिसके बाद सलमान खान के घर के बाहर सिक्योरिटी तैनात की गई थी. वहीं उस घटना के बाद से ही सलमान खान सिक्योरिटी से घिरे रहते हैं. वहीं अब टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद एक बार फिर सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.
संबंधित खबरें
'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
18 mins agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
1 hr ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
3 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
4 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
5 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
5 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
23 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
1 day agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines