हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

EXCLUSIVE: 'सिकंदर' के गिरे शोज, हाइप के बाद भी कमाई करने में नाकाम... सलमान खान की फिल्म पर क्या है ट्रेड एक्सपर्ट की राय?

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को सिनमाघरों में आए चार दिन हो गए हैं, लेकिन ये फिल्म अभी भी 100 करोड़ के आंकड़े को पार नहीं कर पाई है। फिल्म की गिरती कमाई पर ट्रेड एक्सपर्ट का क्या कहना है? आइए जानते हैं…

विज्ञापन
Sikandar

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए हाथ-पैर मार रही है। जब इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ था, तब लग रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे वाले दिन ही धमाका करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि ‘सिकंदर’ के गिरते कलेक्शन पर क्या है ट्रेड एक्सपर्ट की राय?

फिल्म ‘सिकंदर’

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की लगातार गिर रही कमाई को लेकर न्यूज24 ने ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर से बात की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि ‘सिकंदर’ के शोज कैंसिल होना और इतने बज के बाद भी फिल्म का कमाई ना करना, उम्मीद से परे है? तो इस पर उन्होंने कहा कि ‘सिकंदर’ से ऑडियंस को जिस तरह की उम्मीद थी, शायद को कहीं ना कहीं पूरी नहीं हो पाई है।

क्या बोले ट्रेड एक्सपर्ट?

उन्होंने आगे कहा कि ईद की छुट्टी और वीकेंड के बावजूद भी फिल्म उस तरह से कमाई नहीं कर सकी। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि कई बार ऐसा होता है ट्रेलर एवरेज है, लेकिन फिल्म कमाल कर देती है और सिकंदर के ट्रेलर से उम्मीदें बन रही थीं। वहीं, अगर सलमान फिल्म हैं, तो ऑडियंस को ज्यादा उम्मीदें रहती हैं, लेकिन अगर बिग स्क्रीन पर वो चीजें नहीं मिलती हैं, तो जाहिर है कि दर्शक निराश होते हैं।

विज्ञापन

सनी देओल की ‘जाट’ से उम्मीदें

उन्होंने आगे कहा कि कहानी बेहतर होना जरूरी है और अगर वो अच्छी नहीं है तो जाहिर है कि ऑडियंस को पसंद नहीं आती है। वहीं, ‘जाट’ को लेकर भी उन्होंने कहा कि ‘जाट’ को लेकर को लेकर बज बन रहा है और अगर लोगों को ‘सिकंदर’ में वो बात नहीं मिली तो जाहिर है कि वो ‘जाट’ देखेंगे। अब अगर ‘सिकंदर’ नहीं चल रही है, तो हम उम्मीद कर रहे हैं कि ‘जाट’ अच्छा कलेक्शन करें।

यह भी पढ़ें- अरमान कोहली-आयशा जुल्का के ब्रेकअप की वजह क्या? क्या प्यार में मिला था धोखा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola