Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों कड़ी सुरक्षा के बीच रह रहे हैं। जी हां, बाबा सिद्दीकी मर्डर के बाद सलमान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से समय-समय पर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलती रही है। बाबा के मर्डर के बाद सलमान ने अपनी सभी मीटिंग्स और शूट कैंसिल कर दिए थे। इस बीच अब खबर आ रही है कि सलमान वापस शूटिंग पर लौटने वाले हैं? आइए जानते हैं कि इन बातों में कितनी सच्चाई है?
काम पर लौटेंगे Salman Khan?
ये तो सभी जानते हैं कि सलमान खान इस वक्त टेलीविजन के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 को होस्ट कर रहे हैं। बाबा के मर्डर के बाद सलमान ने शूटिंग रद्द कर दी थी। इसके अलावा सलमान खान, एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में भी बिजी हैं। अभिनेता ने रविवार को सिद्दीकी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कथित तौर पर सभी शूटिंग रद्द कर दी थी, जिससे अटकलें लगाई गईं कि उनका बाकी का काम भी प्रभावित हो सकता है।
सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई
वहीं, अब hindustantimes ने सलमान खान के मैनेजर से बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि यह सच नहीं है। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने भी इसकी पुष्टि की है कि सेट पर भी अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि सलमान सर के आसपास हमेशा सुरक्षा रहती थी, लेकिन हाल ही में 8-10 कर्मियों को और जोड़ा गया है।
2025 में रिलीज हो सकती है फिल्म
सूत्र ने आगे ये भी बताया कि अभी 1-2 दिन का शेड्यूल आगे हुआ था, लेकिन कुछ खास नहीं। आगे के शेड्यूल में कुछ बदलाव हो सकता है, लेकिन ज्यादा नहीं। पहले शूटिंग नवंबर या दिसंबर तक खत्म होने की उम्मीद थी, तो अब यह ज्यादा से ज्यादा जनवरी तक खत्म हो जाएगी, लेकिन अभी सभी की सुरक्षा प्राथमिकता है। मुंबई में शूट हो रही यह फिल्म मार्च, 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है।
क्या होगा वीकेंड के वार पर?
वहीं, अगर बिग बॉस 18 की बात करें तो कहा जा रहा है कि सलमान खान इस बार भी वीकेंड का वार में नजर नहीं आएंगे। जी हां, सुरक्षा के लिहाज से एक्टर शो की शूटिंग नहीं करेंगे। साथ ही ये कहा जा रहा है कि इस बार वीकेंड का वार फराह खान होस्ट करती नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक किसी भी बात को लेकर कुछ भी ऑफिशियल तौर पर सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- Liam Payne ने गर्लफ्रेंड संग बिताए अंतिम पल, सिंगर का आखिरी वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
18 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
19 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
19 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
20 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
21 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
23 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines