Liam Payne ने गर्लफ्रेंड संग बिताए अंतिम पल, सिंगर का आखिरी वीडियो वायरल

Liam Payne Last Video with Girlfriend: बीते दिन यानी बुधवार को अर्जेंटीना के ब्यूनस आर्यस में कथित तौर पर होटल से गिरकर वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य लियाम पेन की मौत हो गई। अपने आखिरी पलों में लियाम अपनी गर्लफ्रेंड संग थे।

Liam Payne

Liam Payne

विज्ञापन

Liam Payne Last Video with Girlfriend: बीते दिन यानी बुधवार को अर्जेंटीना के ब्यूनस आर्यस में कथित तौर पर होटल से गिरकर वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य लियाम पेन की मौत हो गई। लियाम पेन के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई उनके लिए दुआ करता नजर आया। इस बीच अब लियाम पेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो लियाम का आखिरी वीडियो बताया जा रहा है, जिसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड के संग टाइम बीताते नजर आए।

गर्लफ्रेंड संग बिताया क्वालिटी टाइम

दरअसल, अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही लियाम ने अपनी स्नैपचैट स्टोरी पर कई वीडियो शेयर किए थे, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लियाम अर्जेंटीना में अपनी गर्लफ्रेंड केट कैसिडी के साथ एक क्वालिटी टाइम बिता रहे थे। पेज सिक्स की मानें तो वीडियो में कपल को डानिंग टेबल पर बैठे खाने का आनंद लेते देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों को अपने आगे के प्लान पर बात करते भी देखा जा सकता है, जिसमें पोलो और घुड़सवारी शामिल है।

विज्ञापन

केट के साथ शेयर किया पोस्ट

इतना ही नहीं बल्कि लियाम की दूसरी पोस्ट में उन्होंने बताया कि वो और उनकी गर्लफ्रेंड हर रोज दोपहर 1 बजे उठते थे और उन्होंने फॉरेस्ट गम्प को अपनी हेलोवीन ड्रेस के रूप में सेलेक्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने केट के साथ एक और तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि क्वालिटी टाइम। हालांकि इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि ये फोटो और वीडियो कब शूट की गईं थी, क्योंकि दोनों ने साउथ अमेरिका का दौरा एक साथ किया था। कथित तौर पर 14 अक्टूबर को वो घर आ गई थी, लेकिन सिंगर अकेले ही होटल में रुक गए थे।

बालकनी से गिरने से मौत

गौरतलब है कि लियाम की ब्यूनस आयर्स के पलेर्मो जिले में एक होटल की बालकनी से गिरने के बाद मौत हो गई। फिलहाल स्थानीय पुलिस लियाम की मौत से जुड़ी हर एक छोटी चीज पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच कर रही है। बता दें कि लियाम पेन सिर्फ 31 साल के थे और बेहद कम उम्र में उन्हें दुनिया को अलविदा कहना पड़ा।

विज्ञापन

हादसा या साजिश?

हालांकि अब सिंगर की मौत के बाद तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोग इसे साजिश तो कुछ हादसा बता रहे हैं। अब पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि सिंगर की मौत सच में एक हादसा थी या फिर साजिश।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ