सलमान खान-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर उस तरह से परफॉर्म नहीं कर पा रही है। जब फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया गया था, तबसे ही फिल्म को लेकर बज बनना शुरू हो गया, लेकिन फिल्म के ट्रेलर पर लोगों का जो रिएक्शन था, उससे साफ होने लगा था कि फिल्म टिकट खिड़की पर किस तरह से कमाई कर सकती है। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में अब इस फिल्म की कमाई के चौथे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने चार दिन में कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘सिकंदर’ की चौथे दिन की कमाई
सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो इसकी तीसरे दिन की कमाई के मुकाबले बेहद कम है। हालांकि, ये अभी रफ डाटा है और इसमें फेरबदल संभव है। इसी के साथ अगर इस फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो ‘सिकंदर’ की टोटल कमाई 84.25 करोड़ रुपये हो गई है।
100 करोड़ में कर सकती है एंट्री
फिल्म के चार दिन के कलेक्शन को देखें तो ये जल्दी ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है। हालांकि, देखने वाली बात ये भी होगी कि फिल्म 100 करोड़ कमाने में अभी कितना टाइम और लेती है। वहीं, अगर फिल्म की बीते तीन दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दिन यानी ओपनिंग डे पर 26 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 29 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 19.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में
बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में उनके अलावा रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं। फिल्म में दोनों की जोड़ी लोगों को पसंद तो आ रही है, लेकिन फिर भी फिल्म उस तरह से कमाई करने में नाकाम रही है, जितनी उम्मीद की जा रही थी। अब देखना ये होगा कि ये फिल्म टोटल कितना कलेक्शन करती है।
यह भी पढ़ें- क्रिकेटर संग नाम जुड़ने के बीच मलाइका अरोड़ा का क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- जिंदगी में बेहतर चीजें होती हैं…
संबंधित खबरें
एसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 mins agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
56 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines