क्रिकेटर संग नाम जुड़ने के बीच मलाइका अरोड़ा का क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- जिंदगी में बेहतर चीजें होती हैं...

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिसे लेकर अब फैंस कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं। मलाइका का ये पोस्ट उस वक्त आया है जब मलाइका का नाम क्रिकेटर संग जोड़ा है।

Malaika Arora Cryptic Post

Malaika Arora Cryptic Post

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मलाइका अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के चलते चर्चाओं में बनी रहती हैं। अब उनका एक और पोस्ट काफी सुर्खियां बटोर रहा है। क्रिकेटर कुमार संगाकारा के साथ नाम जुड़ने के बीच मलाइका ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। क्या लिखा है मलाइका ने, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

मलाइका ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगाकारा के साथ डेटिंग रूमर्स के बीच मलाइका ने एक नोट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट में मलाइका ने लिखा है, ‘ऐसे चलो जैसे आपको जिंदगी की बेस्ट न्यूज मिली हो। बात करो जैसे पूरी दुनिया आपको सुन रही है। ऐसे आगे बढ़ो जैसे जिदंगी आपके फेवर में ही है। आपका आत्म विश्वास हकीकत को बदलने की ताकत रखता है। कुछ लोग आपको एरोगेंट कहेंगे वहीं कुछ लोग आपको अनुभवहीन कहेंगे। लेकिन वो लोग जिन्हें लगता है कि आपके साथ बेस्ट चीजें हो रही हैं तो वो लोग एकदम सही हैं।’

विज्ञापन

श्रीलंकाई क्रिकेटर के साथ जुड़ा नाम

हालांकि, इस पोस्ट ने तब ज्यादा ध्यान खींचा जब ये अफवाहें जोर पकड़ने लगीं कि मलाइका पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगकारा को डेट कर रही हैं। ये कयास तब से लगाए जा रहे हैं जब हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के एक मैच के दौरान संगकारा को टीम का समर्थन करते हुए देखा गया था। संयोग से, उसी मैच में मलाइका भी टीम को चियर कर रही थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो क्लिप के बाद फैंस इन दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाने लगे। हालांकि, अब तक न ही मलाइका और न ही संगकारा ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान दिया है।

विज्ञापन

मलाइका की लव लाइफ हमेशा से चर्चा में

मलाइका अरोड़ा का निजी जीवन हमेशा से लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा है। ‘छैंया छैंया’ गर्ल मलाइका ने अभिनेता-निर्माता अरबाज खान से 19 साल तक शादी निभाई, लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मलाइका का नाम अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा गया, जिनके साथ उन्होंने कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2023 में ब्रेकअप कर लिया।

अर्जुन कपूर और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें पहले सिर्फ अफवाह मानी जा रही थीं, लेकिन बाद में खुद अर्जुन कपूर ने एक इवेंट के दौरान अपने सिंगल होने की पुष्टि की। इस दौरान वायरल हुए एक वीडियो में अर्जुन को कहते सुना गया, ‘अभी सिंगल हूं मैं, रिलैक्स।’ उनके इस बयान के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं दी थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ