Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सलमान खान को लेकर चर्चा होती रहती हैं। इन दिनों भाईजान के फैंस के लिए एक खुशखबरी है, जिसे सुनकर सलमान खान के फैंस बेहद खुश हैं, लेकिन कुछ लोगों में अभी भी ये कंफ्यूजन है कि क्या सच में ऐसा है या नहीं? सलमान खान को लेकर इस वक्त सुनने में आ रहा है कि सलमान खान ने हॉलीवुड की एक फिल्म साइन की है। आइए जानते हैं कि क्या सच में सलमान खान हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं।
कैमियो करते नजर आ सकते हैं सलमान खान
दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब बातें हो रही हैं, लेकिन अगर मिड-डे की रिपोर्ट की मानें तो जानकारी मिल रही है कि सलमान खान और संजय हॉलीवुड की एक फिल्म में थ्रिलर के लिए कैमियो करते नजर आने वाले हैं। इसमें दोनों स्टार्स का एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सुनने में यही आ रहा है।
सऊदी अरब में होगी शूटिंग!
इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि सलमान खान इस कैमियो की शूटिंग के लिए याद के लिए रवाना हो चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग सऊदी अरब में होगी। हालांकि, अभी ऑफिशियल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में कुछ भी कंफर्म नहीं किया जा सकता, लेकिन इस खबर के बाद फैंस बेहद खुश हैं।
‘बिग बॉस 18’ के फिनाले में नजर आए थे सलमान खान
गौरतलब है कि सलमान खान ने कुछ ही दिनों पहले अपने शो ‘बिग बॉस 18’ को खत्म किया है। इसके बाद सुनने में आया कि सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर अभी से बज बन रहा है और फैंस इस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
ईद 2025 पर रिलीज होगी ‘सिकंदर’
लोगों को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि दिसंबर के महीने में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जो लोगों को बेहद पसंद आया था। फिल्म का टीजर देखने के बाद से ही लोगों में इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटमेंट देखी जा रही है। वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो सलमान खान की ये फिल्म ईद 2025 के खास मौके पर रिलीज की जाएगी।
यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: इंडिया में महिलाओं की सुरक्षा…. Sarojini Market में छेड़छाड़ मामले पर क्या बोलीं रशियन इंफ्लूएंसर KoKo?
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
49 mins agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
23 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines