‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शुरुआत से पहले ही कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है। हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि प्रोड्यूसर बनिजय एशिया ने इन दोनों शोज से किनारा कर लिया है। ऐसे में इन दोनों शोज पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। वहीं, मेकर्स ने हार ना मानते हुए नए प्रोड्यूसर्स की तलाश भी शुरू कर दी है। वहीं, अब ‘बिग बॉस’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार ‘बिग बॉस’ के नए सीजन में एक बड़ा फेर बदल देखने को मिल सकता है।
सलमान खान और कलर्स के बीच बढ़ेगी दूरी?
हो सकता है कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का नाता अब कलर्स से टूट जाए। आपको बता दें, जब से सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ की होस्टिंग संभाली है, कलर्स के साथ उनका रिश्ता काफी मजबूत हो गया है। वो हर बार अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर इस शो को होस्ट करने पहुंच ही जाते हैं। मगर हो सकता है कि बनिजय एशिया के अपने कदम पीछे खींचने से सलमान और कलर्स के बीच दूरी आ जाए। ऐसा हमारा नहीं बल्कि लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है।
‘बिग बॉस’ के नए सीजन में होगा क्या फेर बदल?
दरअसल, अब जानकारी सामने आई है कि ‘बिग बॉस’ का नया सीजन कैंसिल नहीं किया जाएगा। हो सकता है कि ‘बिग बॉस’ का नया सीजन कलर्स की जगह किसी और चैनल पर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनी टीवी से ‘बिग बॉस’ के नए सीजन को लेकर बातचीत चल रही है। इस शो का पहला सीजन भी सोनी टीवी पर ही आया था। जब ‘बिग ब्रदर’ के हिंदी वर्जन को हिंदी में पहली बार लाया गया था, तो वो सोनी चैनल पर ही प्रसारित हुआ था।
सोनी और कलर्स की TRP पर पड़ेगा असर!
ऐसे में हो सकता है कि ‘बिग बॉस’ एक बार सोनी चैनल के साथ अपने घर लौट आए। हालांकि, अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है और आगे कुछ भी हो सकता है। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट शो को लेकर लगातार बढ़ती जा रही है। अब ये शो सोनी पर आएगा या फिर कलर्स पर? ये तो अनाउंसमेंट के बाद ही पता चलेगा। खैर इस बदलाव से सिर्फ दर्शकों पर नहीं, बल्कि दोनों चैनल की TRP पर भी भारी असर पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines