टीवी इंडस्ट्री में हुई अनहोनी, एक्टर Lalit Manchanda ने उठाया गलत कदम; निधन से परिवार के पैरों तले खिसकी जमीन

मशहूर एक्टर ने आत्महत्या कर ली है। पंखे से एक्टर की लाश लटकी हुई देख परिवार वालों को भी जोरदार झटका लगा है। एक्टर ने गलत कदम क्यों उठाया? अब वो भी रिवील हो गया है।

Lalit Manchanda

Lalit Manchanda File photo

विज्ञापन

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। एक मशहूर टीवी एक्टर का निधन हो गया है। एक्टर ललित मनचंदा अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी मौत कैसे हुई ये जानकर आपको भी बड़ा झटका लगेगा। दरअसल, एक्टर का निधन किसी बीमारी से नहीं हुआ और ना ही वो किसी हादसे का शिकार हुए हैं, बल्कि उन्होंने खुदकुशी कर ली है। ये पढ़कर आपको भी यकीन नहीं हुआ होगा, लेकिन सच यही है कि एक्टर ने आत्महत्या कर ली है।

एक्टर ने लगाई फांसी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो मुंबई से अपने परिवार के साथ मेरठ चले गए थे। वो पिछले 6 महीने से अपने भाई के साथ मेरठ में रह रहे थे और ललित मनचंदा का बेटा और बेटी भी उनके साथ ही थे। वहीं, अब पता चला है कि रविवार देर रात एक्टर अपने कमरे में सोने गए थे। सोमवार सुबह जब वो बाहर नहीं आए, तो परिवार वाले एक्टर के कमरे में गए। इसके बाद उन्होंने जो देखा, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। एक्टर का शव पंखे से लटका हुआ था। ललित मनचंदा ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

सुबह पंखे से लटकी मिली परिवार को लाश

जैसे ही एक्टर का शव पंखे से लटका हुआ दिखा, तो परिवार वालों ने फौरन पुलिस को खबर की। तुरंत पुलिस ने एक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया था और सोमवार की शाम एक्टर ललित मनचंदा का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। अब उनकी मौत का कारण भी रिवील हो गया है। एक्टर ने गलत कदम क्यों उठाया उसे लेकर भी जानकारी सामने आ रही है।

एक्टर ने क्यों की खुदकुशी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 10 साल से एक्टर मुंबई में रह रहे थे। वहीं, काफी समय से उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था और इसकी वजह से वो काफी परेशान थे। एक्टर को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते वो डिप्रेशन में चले गए थे। शायद इसी कारण एक्टर ने फांसी लगा ली। आपको बता दें, ललित मनचंदा ने ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘इंडिया मोस्ट वांटेड’ जैसे शोज में साइड रोल किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ