Saiyaara को बताया गया कोरियाई क्लासिक की कॉपी, यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट, क्या बोलीं पब्लिक?

मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने दर्शकों के दिल को छू लिया है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी ऐसी पकड़ बनाई कि इसने कमाल का कलेक्शन कर डाला। हालांकि, इस बीच अब फिल्म को कॉपी बताया जा रहा है।

Saiyaara Box Office Collection

Saiyaara का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। image credit- instagram

Saiyaara Copied or Inspired: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही हैं। फिल्म को लोगों का पॉजिटिव रिव्यू मिला है। हर किसी ने फिल्म की तारीफ की है। हालांकि, इस बीच अब सुनने में आया है कि फिल्म कोरियाई क्लासिक की कॉपी है और उससे इंस्पायर है। इस पर अब इंटरनेट यूजर्स ने भी अपनी राय दी है। आइए जानते हैं कि लोगों का क्या कहना है?

कोरियाई क्लासिक की कॉपी है ‘सैयारा’

दरअसल, tellysuper.in ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि फिल्म ‘सैयारा’ साल 2004 कोरियाई क्लासिक A Moment to Remember की कॉपी है। इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपने राय दी है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे मतलब नहीं है वो रिमेक है या नहीं, मुझे फिल्म पसंद आई। दूसरे यूजर ने कहा कि मैंने देखी है, दोनों अलग है। तीसरे यूजर ने लिखा कि तो क्या फर्क पड़ता है?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by tellysuper (@tellysuper.in)

फिल्म को मिला लोगों का सपोर्ट

इसके अलावा एक और यूजर ने कमेंट किया कि कुछ भी हो, कोई नेगेटिविटी काम नहीं आने वाली। एक अन्य यूजर ने कहा कि वो एक परफेक्ट फिल्म है। एक और यूजर ने कहा कि ये फिल्म ना कॉपी की गई है और ना ही इंस्पायर है, ये एक कमाल की लव स्टोरी है। एक और यूजर ने लिखा कि कोई बात नहीं हम किसी ना किसी की कॉपी करते हैं। एक और यूजर ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि वो रीमेक है। इस तरह यूजर्स फिल्म को सपोर्ट कर रहे हैं।

Saiyaara

फिल्म ‘सैयारा’

अहान और अनीत की फिल्म ‘सैयारा’ की बात करें तो इस फिल्म ने लोगों के दिलों को छूआ है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और इसने दो दिन में ही कमाल की कमाई की है। फिल्म जल्द ही 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी और 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ेगी। देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ