Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ का आगाज होने वाला है। सलमान खान का ये शो आने से पहले ही फैंस का ध्यान खींच रहा है। पहले तो फैंस घबराए हुए थे कि शायद इस साल उन्हें ‘बिग बॉस’ देखने को ना मिले। हालांकि, अब कंफर्म हो चुका है कि बिग बॉस इस साल जरूर आएगा। अब इस शो को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इसकी प्रीमियर डेट से लेकर फॉर्मेट में बदलाव तक, सब जानकारियां रिवील हो चुकी हैं। इतना ही नहीं अब उन सेलिब्रिटीज के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिन्हें सलमान खान के रियलिटी शो के लिए अप्रोच किया जा रहा है।
इस पॉपुलर कपल को मिला ‘बिग बॉस’ का ऑफर?
हाल ही में टीवी एक्टर विक्रम सिंह चौहान को अप्रोच किए जाने की खबरें सामने आई थीं। बाद में एक्टर ने खुद इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए फैंस को बताया कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और वो ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा नहीं बन रहे। विक्रम सिंह चौहान के बाद अब टीवी के एक पॉपुलर कपल को इस शो के लिए अप्रोच किए जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस कंट्रोवर्शियल शो के लिए मेकर्स ने अब एक ऐसे जोड़े को चुना है, जो हाल ही में विवादों में था।
एकता कपूर से हुआ था विवाद
आपको बता दें, इस कपल का कुछ समय पहले ही एकता कपूर से पंगा हुआ है। क्या आप अभी भी नहीं समझे कि यहां किस कपल की बात हो रही है? तो आपको बता दें, ये पॉपुलर कपल कोई और नहीं, बल्कि राम कपूर और गौतमी कपूर हैं। कहा जा रहा है कि इन दोनों की एंट्री सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ में हो सकती है। राम कपूर ने टीवी पर कई हिट शोज दिए हैं। साथ ही एक्टर बॉलीवुड में भी काफी नाम कमा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Entertainment LIVE: कन्नड़ के मशहूर कवि H.S. Venkatesha का निधन, 81 की उम्र में ली आखिरी सांस
राम और गौतमी ने नहीं किया कंफर्म
ऐसे में उनके ‘बिग बॉस 19’ में आने से फैंस काफी खुश होंगे। एक्टर अगर अपनी पत्नी के साथ इस शो का हिस्सा बनते हैं, तो दुनिया को ये भी देखने को मिलेगा कि इनका रियल लाइफ रिश्ता कैसा है? हालांकि, अभी तक न तो राम कपूर और न ही गौतमी कपूर ने ‘बिग बॉस 19’ में एंट्री को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी दी है। ऐसे में फिलहाल ये नहीं कहा जा सकता कि इन दोनों ने इस शो के लिए हामी भर ली है।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
7 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
7 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
9 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
9 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
10 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines