Millind Gaba के घर गूंजी किलकारी, एक साथ दो बच्चों की मां बनी प्रिया

मनोरंजन जगत से जुड़े अपडेट्स और दिन भर की खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए हम News24 का ब्लॉग लेकर आए हैं। छोटी-बड़ी जानकारी को हासिल करने के लिए यहां बने रहें…

Entertainment LIVE

मनाेरंजन जगत के लाइव अपडेट के साथ बने रहें।

मनोरंजन जगत में आज की शुरुआत दो दो बड़े स्टार्स के साथ करेंगे जिनका आज जन्मदिन है। इसमें पहला नाम बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार परेश रावल का है। दूसरा नाम टीवी की हसाना जेनिफर विंगेट का है। दोनों स्टार्स आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसके अलावा फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर जॉनी लीवर का रिएक्शन आया है। साथ ही सलमान खान की अगली फिल्म को लेकर अपडेट आया है। ऐसे ही दिन भर के अपडेट्स हासिल करने के लिए यहां हमारे साथ में बने रहें…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Tamannaah Bhatia ने शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट, इस लुक में आईं नजर

तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने ऑफ व्हाइट और गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DKSKA9XzyCh/?img_index=3

Palak Tiwari का लेटेस्ट आउटफिट देखा? अगर नहीं तो यहां देखें

पलक तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए पलक ने इसके कैप्शन में लिखा है कि पीटी इन पीला। वहीं, अगर पलक के इस पोस्ट की बात करें तो इसमें वो येलो कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और अलग-अलग पोज दे रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DKR6_u6imdk/?img_index=1

Millind Gaba बने पिता, सिंगर के घर आई दोहरी खुशी

पॉपुलर सिंगर मिलिंद गाबा के घर खुशियों की बाहार आ गई है। सिंगर की वाइफ ने ट्विंस को जन्म दिया है। गाबा ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

https://www.instagram.com/p/DKSDF4wyoER/

Bhumi Pednekar ने बिखेरा जलवा, ट्रेडिशनल लुक में लगीं बला की खूबसूरत

भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में भूमि अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। इन फोटोज के लिए एक्ट्रेस ने येलो कलर का आउटफिट पहना है, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DKR2hWRodkd/?img_index=4

Bobby Deol ने बीवी पर लुटाया प्यार, वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर किया खास पोस्ट

आज बॉबी देओल और तान्या देओल की वेडिंग एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अपनी वाइफ संग नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए बॉबी ने इसके कैप्शन में लिखा कि हे माई लव, शादी की सालगिरह मुबारक, हमेशा तुम्हारा।

https://www.instagram.com/p/DKSDV15C_QU/

HIT 3 ने ओटीटी पर दी दस्तक, दर्शकों को हुई परेशानी

नानी की फिल्म 'हिट 3' ओटीटी पर रिलीज हो गई है। 123 तेलुगु डॉट कॉम की मानें तो 'हिट 3' की रिलीज के बाद तेलुगु दर्शकों में नाराजगी देखने को मिली है। फिल्म के क्लाइमेक्स में कार्थी की दमदार एंट्री है, जो इशारा करती है कि ''हिट 4'' में उनका रोल होगा। वहीं, तेलुगु संस्करण को कह रहे हैं कि क्या तुम्हें लगता हैकि मुझे तेलुगु नहीं आती? मैं द्विभाषी हूं। बता दें कि तमिल डब में इसमें "गोल्टी" शब्द को यूज किया गया है, जो तेलुगु भाषी लोगों के लिए अपमानजनक माना जाता है।

RCB vs PBKS का मैच देखने पहुंची RJ Mahvash, किस टीम को कर रहीं सपोर्ट?

आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में महवश RCB vs PBKS का मैच देखने गई हैं। इस दौरान महवश यूजी चहल की टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट करती नजर आई।

https://www.instagram.com/p/DKR4yd2S6S1/?img_index=3

Varun Dhawan की फिल्म की स्कॉटलैंड में शूटिंग खत्म, 'है जवानी तो इश्क होना है' का शेड्यूल पूरा

वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग स्कॉटलैंड में चल रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इसकी जानकारी खुद वरुण ने एक पोस्ट के जरिए दी है। पोस्ट को शेयर करते हुए वरुण ने बताया कि फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का स्कॉटलैंड में हमारा शेड्यूल पूरा हो गया है। इतने दिनों से सभी लोग मिलकर इसे पूरा करने में लगे हुए हैं। जल्द ही आप सभी के लिए हंसी लेकर आऊंगा, अब घर वापस आ गया हूं।

https://www.instagram.com/p/DKR1qTkMo4w/?img_index=1

MC Stan के फैंस की बढ़ी टेंशन, हैक हुआ रैपर का यूट्यूब चैनल

एमसी स्टेन का यूट्यूब चैनल हैक हो गया है। इसकी जानकारी खुद रैपर ने दी है। इसको लेकर स्टेन ने एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि मेरा यूट्यूब चैनल हैक हो गया है और यह निराशाजनक है, लेकिन कृपया चिंता न करें। @youtubeindia पहले से ही इस पर है और हम सब कुछ वापस पाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। प्यार, सपोर्ट और धैर्य के लिए धन्यवाद। चैनल बहुत जल्द वापस आ जाएगा- पहले से कहीं ज्यादा मजबूती के साथ।

Shekhar Suman ने बनाया अपनी वाइफ का ये हेयर स्टाइल, फैंस से पूछा कैसा लगा?

शेखर सुमन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में शेखर ने अपनी वाइफ का हेयर स्टाइल शेयर किया है, जो उन्होंने बनाया है। पोस्ट को शेयर करते हुए शेखर ने इसके कैप्शन में लिखा है कि एक शौकिया हेयर स्टाइलिस्ट बन रहा हूं। अपनी पत्नी के बालों को स्टाइल किया, बुरा नहीं, आप क्या कहते हैं?? ये जुल्फ अगर खुल के बिखर जाए तो अच्छा।

https://www.instagram.com/p/DKR2qKGsap7/

Ayesha Takia की लेटेस्ट पोस्ट में क्या? नहीं देखी तो यहां जानें

आयशा टाकिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में आयशा ने अपनी फोटो के अलावा कई सारी फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए आयशा ने इसके कैप्शन में लव लिखा है। वहीं, अगर इस पोस्ट की बात करें तो इसमें आयशा का बेटा, फ्लावर, फूड़ कई चीजें नजर आ रही हैं। अगर आपने इस पोस्ट को नहीं देखा है, तो यहां देख सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/DKRo341MxCk/?img_index=5

स्ट्रीट फूड डेट पर निकलीं Edin Rose, एक ही बार में खा गई पूरी मिर्च

एडिन रोज सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस संग शेयर करती हैं। एडिन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एडिन कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बेहद सुंदर भी लग रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए एडिन ने इसके कैप्शन में लिखा है कि स्ट्रीट फूड डेट।

https://www.instagram.com/p/DKRv6U-IeDA/?img_index=1

Mahesh Babu की फिल्म की रि-रिलीज के बाद बवाल, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

महेश बाबू की फिल्म ‘खलेजा’ को सिनेमाघरों में रि-रिलीज किया गया। फिल्म के रि-रिलीज होते ही थिएटर में बवाल हो गया। दरअसल, दर्शकों को फिल्म पूरी नहीं मिली और इसके कई सीन कट मिले। ऐसे में अब फैंस को गुस्सा आ गया और उन्होंने थिएटर में ही हंगामा खड़ा कर दिया। हालांकि, अब ‘खलेजा 4K’ के ऑफिशियल एक्स अकाउंट ने बताया है कि अब सब ठरीक है और फैंस फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं।

The Traitors में नजर आएंगे 20 स्टार्स, देखें लिस्ट

करण जौहर के शो में मशहूर रैपर रफ्तार, अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर, जान्वी गौर, महीप कपूर, अपूर्वी मूखीजा, राज कुंद्रा, सुधांशु पांडे, हर्ष गुर्जराल, जन्नत जुबैर, टीवी एक्टर करण कुंद्रा, उर्फी जावेद, मुकेश छाबड़ा, साहिल सलाथिया, आशीष विद्यार्थी, निकिता लूथर, सूफी मोतीवाला, एलनाज नौरोजी, पुरव झा, लक्ष्मी मांचू और जैस्मिन भसीन जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं।

https://www.instagram.com/p/DKRUxEjIpEJ/?next=%2F&img_index=4

Saiyaara के Teaser देख रो पड़ीं Ananaya और Alanna Panday

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर शेयर करते हुए अनन्या पांडे ने भाई को स्टार बताया है। साथ ही खूब प्यार भी लुटाया। अनन्या पांडे ने कहा कि टीजर काफी इंटेंस लग रहा है और वो फिल्म का इंतजार नहीं कर पा रही हैं। इसके अलावा अनन्या पांडे ने अपनी बहन अलाना का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में अलाना पांडे अपने भाई की फिल्म का टीजर देखते हुए इमोशनल हो रही हैं। अब अलाना को रोता देख अनन्या पांडे ने लिखा, 'अब मैं डबल रो रही हूं।'

Saiyaara के Teaser पर आया Alia Bhatt का रिएक्शन

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर आज ही रिलीज हुआ है। इस फिल्म से ये दोनों स्टार्स बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। मोहित सूरी की इस फिल्म को लेकर अब फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। इसी बीच ये टीजर आलिया भट्ट को कैसा लगा? वो भी पता चल गया है। दरअसल, आलिया भट्ट ने ‘सैयारा’ का टीजर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए फिल्म को सपोर्ट किया है। आलिया ने लिखा, 'मोहित सूरी की लव स्टोरी 2 ब्यूटीफुल एक्टर्स को इंट्रोड्यूस करने वाली है? मैं बैठी हूं! ये एकदम सही जगह पर है और कैसे! क्या हमें ये गाना अभी मिल सकता है? प्लीज।'

Urfi Javed का नया लुक वायरल

उर्फी जावेद के अपकमिंग रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उर्फी जावेद का लुक छाया रहा। बाकी कंटेस्टेंट्स जहां सिंपल या ग्लैमरस आउटफिट में दिखे, वहीं जावेद एक बार फिर कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करती हुई नजर आईं। उर्फी ने इस इवेंट के लिए बोल्ड मेटैलिक सिल्वर ड्रेस कैरी की। उनका आउटफिट शो की थीम के साथ परफेक्ट मैच कर रहा है। एक बार उर्फी जावेद का फैशन गेम ऑन पॉइंट दिखा।

https://www.instagram.com/p/DKRaN9zTiKC/

Housefull 5 के नए गाने The Phoogdi Dance का टीजर रिलीज

अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' के नए गाने 'द फुगड़ी डांस' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। बाकी गानों की तरह इस गाने में ग्लैमर नहीं, बल्कि कॉमेडी और फन देखने को मिल रहा है। नाना पाटेकर टीजर में सभी को अपने इशारों पर नचाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके लिरिक्स भी आपकी जुबान पर चढ़ जाएंगे। ये टीजर वीडियो काफी एंटरटेनिंग लग रहा है। आपको बता दें, पूरा गाना कल रिलीज किया जाएगा।

https://www.instagram.com/p/DKRPSzvtC0r/

Salman Khan करेंगे मलयालम डायरेक्टर संग काम?

सलमान खान की अगली फिल्म को लेकर अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि धमाकेदार वापसी के लिए सलमान खान साउथ के फिल्म डायेरक्टर संग काम करने जा रहे हैं। मशहूर मलयालम डायरेक्टर महेश नारायणन के साथ सलमान खान एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करते हुए दिखाई दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि सलमान और फिल्म के डायरेक्टर हाल ही में मुंबई में मिले भी हैं। सलमान खान को आइडिया पसंद आया है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Mouni Roy ने साड़ी में दिखाया संस्कारी अवतार

मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने साड़ी लुक फ्लॉन्ट करते हुए अपनी अदाएं दिखाई हैं। टीवी की 'नागिन' अब गोल्डन साड़ी में पोज दे रही है। इंडियन अवतार में वैसे भी फैंस मौनी रॉय को काफी पसंद करते हैं। ऐसे में एक बार फिर मौनी ने सबके दिल जीत लिए हैं। बड़े-बड़े झुमके और झुकी हुई नजरें देखकर फैंस मौनी रॉय के दीवाने को गए। अब इनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/DKQ07dUqcCU/?hl=en&img_index=6

Saiyaara का Teaser हुआ रिलीज

मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' का टीजर जारी हो गया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। 1 मिनट 15 सेकंड के इस टीजर में अहान और अनीत की केमिस्ट्री, इनका लव स्टोरी, लव सीन्स और ढेर सारा दर्द देखने को मिला है। टीजर इतना इंटेंस है कि फैंस इस फिल्म की रिलीज के लिए एक्साइटेड हो ही जाएंगे। एक बार फिर मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलन' और 'आशिकी 2' जैसा माहौल बना रही है। 'सैयारा' का टीजर काफी इंटेंस लग रहा है।

https://www.instagram.com/p/DKRBySFIgoh/?hl=en

Akshay Kumar ने की Abhishek Banerjee की तारीफ

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक्टर अभिषेक बनर्जी के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। हाल ही में अभिषेक बनर्जी की अपकमिंग फिल्म 'स्टोलेन' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए बॉलीवुड के खिलाड़ी ने लिखा, 'अभिषेक बनर्जी... ये बंदा हर रोल में जान डाल देता है। 'स्टोलेन' बहुत पॉवरफुल लग रही है! प्यार और दुआएं।'

Dharmendra ने Krushna Abhishek को विश किया बर्थडे

धर्मेंद्र ने एक वीडियो बनाकर कृष्णा अभिषेक को जन्मदिन की बधाई दी है। इस वीडियो में धर्मेंद्र बैठे हुए हैं और कृष्णा को मैसेज दे रहे हैं। एक्टर ने कहा, 'मेरे नन्हे मुन्ने प्यारे-प्यारे कृष्णा, दुनिया को खुशियां बांटने वाले मेरे सोने मुंडे, तेरा जन्मदिन है। जन्मदिन के लिए मैं बहुत बधाई देता हूं। हैप्पी बर्थडे टू यू। खुश, हेल्दी और स्ट्रॉन्ग रहो। जल्द ही मिलते हैं और ढेर सारा प्यार।' अब धर्मेंद्र के इस मैसेज को शेयर करते हुए कृष्णा ने लिखा, 'ये बेस्ट गिफ्ट है, लव यू धरम जी।'

Arjun Kapoor ने रिवील किया किन 3 चीजों से मिलती है शांति?

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक खास नोट शेयर किया है। पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रहे अर्जुन ने अब बताया है कि जिंदगी में शांति कैसे लाई जा सकती है। एक्टर ने 3 चीजें बताई हैं। अर्जुन कपूर ने लिखा, '3 चीजें हमेशा शांति लाएंगी- जो आपके पास है उसके लिए आभार, जो आप बदल नहीं सकते, उसे एक्सेप्ट करना और जो अभी आना बाकी है उसकी उम्मीद।'

Bobby Deol की वेडिंग एनिवर्सरी पर Dharmendra ने शेयर किया पोस्ट

धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे बॉबी देओल और बहू तान्या देओल के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। आज बॉबी और तान्या की वेडिंग एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर धर्मेंद्र ने अपने बेटे और बहू की 2 पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए इन्हें अपना आशीर्वाद दिया। इनकी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी मेरे बच्चों। अपने इस बेहद खास दिन को एन्जॉय करो।'

https://www.instagram.com/p/DKQ9BloIc1O/?img_index=2

Suriya की ब्लॉकबस्टर 'रेट्रो' ओटीटी पर हुई रिलीज

साउथ सुपरस्टार सूर्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रेट्रो' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। रिलीज के एक महीने के अंदर ही 'रेट्रो' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दी गई है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद नेटफ्लिक्स इंडिया ने एक पोस्ट के जरिए दी है। दिलचस्प बात ये है कि सूर्या की फिल्म को नॉर्थ फैंस भी आज से देख पाएंगे क्योंकि इसे ओटीटी पर तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा के अलावा हिंदी भाषा में भी स्ट्रीम किया गया है।

https://www.instagram.com/p/DKQ-QtVSv7E/

कन्नड़ के मशहूर कवि H.S. Venkatesha का निधन

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आ रही है। कन्नड़ के मशहूर कवि और साहित्यकार एच. एस. वेंकटेश मूर्ति का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने लंबी बीमारी के चलते इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जाता है कि एच. एस. वेंकटेश ने आज 30 मई को बेंगलुरु में अपनी आखिरी सांस ली है। इस दुखद खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि करीब 5 दशक तक साहित्य की दुनिया में अपनी पहचान बनाए रखने वाले एच. एस. वेंकेटेश ने अपने करियर में कई कविताएं, नाटक, फिल्म, बाल लेखन और सांस्कृतिक चिंतन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्हें लोग प्यार से एचएसवी बुलाया करते थे।

पति और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहीं नयनतारा

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह पति विग्नेश शिवन और बच्चों के साथ एम्स्टर्डम में क्वालिटी टाइम बिताती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नयनतारा फनी लविंग इमोजी शेयर किए हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नयनतारा पति विग्नेश के साथ एम्स्टर्डम की सड़कों पर घूम रही हैं। इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में कपल किसी गार्डन में है, जहां उनके साथ दोनों बच्चे भी हैं।

https://www.instagram.com/p/DKQQ7psTI_E/?utm_source=ig_embed&ig_rid=2b7fd454-f6b7-45e3-a679-84533ac4000c&img_index=5

Shah Rukh Khan के बेटे अबराम खान का बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो आया सामने

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान ने 27 मई को अपना 12वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। अब उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। अबराम के खास दिन पर उनकी बड़ी बहन सुहाना खान और मां गौरी खान रहीं। दोनों ने मिलकर अबराम खान का जन्मदिन बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट किया। यह फंक्शन नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर आर्ट्स कैफे में मनाया गया था। इस मौके पर कुछ खास लोग भी जश्न का हिस्सा बने।

https://www.instagram.com/reel/DKPfRMiJ5ED/?utm_source=ig_embed&ig_rid=37b54c66-6c8a-478a-a438-5425daf612a4

Harbhajan Singh अपनी बायोपिक में किस एक्टर को चाहते हैं देखना?

बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं, जिन्होंने इंडियन क्रिकेटर्स की बायोपिक की है। हाल ही में जब यह सवाल क्रिकेटर हरभजन सिंह से पूछा गया कि अगर उनके ऊपर बायोपिक बनती है तो वह किस बॉलीवुड एक्टर को देखना चाहेंगे? इस पर हरभजन ने विक्की कौशल का नाम लिया। क्रिकेटर ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा, 'विक्की शानदार हैं। वह पंजाबी हैं और उनका एक्सेंट भी सेम ही है। उनके पास डोले हैं और हम दोनों ही वहीं से हैं।' हरभजन यहीं नहीं रुके और उन्होंने विक्की कौशल के लुक्स की तारीफ की। क्रिकेटर ने कहा, 'विक्की मुझसे ज्यादा हैंडसम हैं लेकिन मेकअप से मेरी तरह बना लेंगे उनको। वह जबरदस्त एक्टर हैं। विक्की कर लेंगे।'

https://www.instagram.com/p/DKMiFVSsta0/?img_index=1

Virat Kohli से पंगा लेने के बाद Rahul Vaidya का बदला रुख

विराट कोहली ने सिंगर राहुल वैद्य को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद सिंगर ने क्रिकेटर को सोशल मीडिया के जरिए कितना ट्रोल किया था यह बात किसी से छिपी नहीं है। सिंगर ने एक मौका नहीं छोड़ा था विराट कोहली को ट्रोल करने का। हालांकि अब लगता है कि राहुल वैद्य सारे गिले शिकवे भूल चुके हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया। जब मीडिया ने उनसे आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीतने को लेकर सवाल पूछा तो राहुल वैद्य ने कहा कि वह दिल से चाहते हैं कि RCB जीते। इसके अलावा उन्होंने PBKS के अपोजिट RCB की जीत पर खुशी भी जताई। बता दें कि विराट कोहली RCB टीम के कप्तान हैं। 

https://www.instagram.com/p/DKQFlibTWCx/

Karan Johar हुए हाउस ट्रोल्स का शिकार

फिल्ममेकर करण जौहर को उनके लुक्स को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। एक बार फिर करण ट्रोलिंग का शिकार हो गए। हैरान की बात ये है कि इस बार उन्हें किसी बाहर वाले ने नहीं बल्कि घरवालों ने ही ट्रोल कर दिया। ये कोई और नहीं बल्कि करण जौहर के दोनों बच्चे यश और रूही हैं। फिल्ममेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यश अपने पापा से कहते हैं, 'सबसे पहले ऐसा (मुंह फुलाकर चेहरा बनाना और फोटो लेना) बंद करो।' इस पर करण चिल्लाते हुए कहते हैं, 'यश, ये पाउट है, क्या तुम रुक सकते हो?'

https://www.instagram.com/reel/DKPRc1QSOaK/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5f6f350c-284a-4957-bec1-9b0b759cb97a

Ranveer Singh नहीं बना रहे 'शक्तिमान'

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को लेकर चर्चा थी कि वह टीवी के कल्ट शो 'शक्तिमान' पर फिल्म बनाएंगे जिसमें उन्हें सुपरहीरो का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। यही नहीं वह असली शक्तिमान मुकेश खन्ना के साथ मिलकर काम करेंगे। अब रणवीर की टीम ने खुलासा कर दिया है कि वह 'शक्तिमान' का निर्माण नहीं कर रहे हैं। टीम की ओर से बयान जारी करते हुए कहा गया है कि रणवीर सिंह द्वारा शक्तिमान के विकास के राइट्स हासिल करने में कोई सच्चाई नहीं है। वह आदित्य धर की फिल्म और उसके बाद डॉन 3 में बिजी हैं।

https://www.instagram.com/p/DFfefkzIEYI/?img_index=1

'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग पर आया अपडेट

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में श्रीलीला नजर आएंगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग 10 जून से शुरू होने वाली है। फिल्म में वह पवन कल्याण के साथ दिखाई देंगी। बता दें कि फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को हरीश शंकर डायरेक्ट कर रहे हैं, जो अगले साल 2026 में रिलीज होगी।

https://www.instagram.com/p/DKJpAEUzL4v/?img_index=1

PBKS की हार से दुखी नजर आईं RJ महवश

आईपीएल 2025 में बीते दिन गुरुवार को PBKS और RCB के बीच मैच हुआ जिसमें विराट कोहली की RCB जीत गई। इस दौरान RJ महवश काफी दुखी नजर आईं क्योंकि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड युजवेंद्र चहल PBKS टीम का हिस्सा हैं। जब स्टेडियम से महवश के मायूस चेहरे वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो लोगों का ध्यान उनके एक्सप्रेशन पर गया जिसने चहल के साथ उनके डेटिंग रूमर्स को आकर्षित किया। जाहिर है कि महवश अधिकतर मैच में युजवेंद्र चहल और उनकी टीम को स्टेडियम में चीयर करती हुई नजर आई हैं।

RJ Mahvash is in the house at Mullanpur Stadium! 🏟️

📸: JioHotstaripl2025 pbksvsrcb rjmahvash crickettwitter pic.twitter.com/dC2VHE7XBx
— InsideSport (@InsideSportIND) May 29, 2025

TV की 'माया' हुईं 40 की, जन्मदिन आज

टीवी की 'माया' कहें या फिर डॉ. रिद्धिमा... एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट हर किरदार के साथ अपने फैंस के दिलों पर राज करती आई हैं। आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह 40 साल की हो चुकी हैं। उनकी उम्र का अंदाजा उनके लुक्स से लगाना बहुत मुश्किल है। जेनिफर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। अब वह कई सारे टीवी शोज और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। 

https://www.instagram.com/p/DHyKAzShDSe/?hl=en&img_index=1

फरहान अख्तर की 'डॉन 3' में दिखेंगी कृति सेनन

फरहान अख्तर की 'डॉन 3' पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में लीड रोल एक्टर रणवीर सिंह प्ले कर रहे हैं। एक्ट्रेस कौन होगी? ये हर कोई जानना चाहता है। इस बीच चर्चा है कि 'डॉन 3' में एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आ सकती हैं। दरअसल, कृति सेनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें उन्हें मुंबई में फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ऑफिस के बाहर देखा गया। इसके बाद से चर्चा है कि वह 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आ सकती हैं।

https://www.instagram.com/reel/DKPPzyhJysg/?utm_source=ig_embed&ig_rid=adfa2fda-0aba-469c-9f8d-ddcaea4f100b

परेश रावल का जन्मदिन आज

बॉलीवुड के 'बाबू भैया' यानी परेश रावल आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वह आज 70 साल के पूरे हो चुके हैं। यह बात अलग है कि उनकी उम्र का अंदाजा उन्हें देखकर लगाना मुश्किल है। 30 मई, 1955 को मुंबई में जन्मे परेश रावल पिछले काफी वक्त से चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह फिल्म 'हेरा फेरी 3' से निकलना है। फिलहाल उनके फैंस तो यही चाहते हैं कि परेश रावल 'हेरा फेरी' के पिछले दोनों पार्ट्स की तरह तीसरे पार्ट का हिस्सा भी बनें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ