हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सलमान खान की शूटिंग साइट पर अचानक हुई शख्स की एंट्री, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से दी धमकी 

Salman Khan Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिली है। इस बार एक शख्स उनके शूटिंग सेट पर घुस गया। जहां उसने लॉरेंस के नाम से धमकी दी।

विज्ञापन
Salman Khan

Salman Khan Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों नई फिल्म और शो की शूटिंग कर रहे हैं। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं और बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, लेकिन बुधवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। भाईजान के शूटिंग सेट पर अचानक एक शख्स घुस गया। उसने लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकाया। फिलहाल उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है।

शिवाजी पार्क स्टेशन में की जा रही पूछताछ 

एक अधिकारी ने इस मामले की जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारी का कहना है कि संदिग्ध को तत्काल पकड़ लिया गया। उससे शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात मुंबई के जोन 5 में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की शूटिंग चल रही थी। अचानक सेट पर एक संदिग्ध व्यक्ति घुस गया। दादर इलाके में यह घटना हुई। तुरंत अधिकारियों ने सतर्कता बरतते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, एक शख्स शूटिंग सेट पर अचानक पहुंचा और कहा कि वह शूटिंग देखना चाहता है। इस पर सुरक्षाकर्मियों से उसकी बहस होने लगी। फिर शख्स लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने लगा।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 18: वाइल्ड कार्ड नहीं स्पेशल गेस्ट बनकर आ रहीं Shalini Passi, अब शो में क्या होगा खास?

विज्ञापन

सलमान खान को मिली है वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा 

बता दें कि सलमान खान को मुंबई पुलिस की ओर से वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। ऐसे में हर वक्त उनके साथ सुरक्षाकर्मी मौजूद रहते हैं। उनका पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा भी उनके साथ रहता है। शेरा ने हाल ही में भाईजान की सुरक्षा पर अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था कि हम 7 तारीख को दुबई में शो करने जा रहे हैं। सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है। हमें मुंबई पुलिस की ओर से पूरा सपोर्ट किया जा रहा है।

सलमान खान को दुश्मन मानता है लॉरेंस बिश्नोई 

गौरतलब है कि अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में लॉरेंस गैंग के शूटर पकड़े जा चुके हैं। लॉरेंस बिश्नोई काला हिरण मामले के बाद से ही सलमान खान को अपना दुश्मन मानता है। उसका कहना है कि सलमान खान को बिश्नोई समाज के पूजनीय काला हिरण के शिकार के लिए माफी मांगनी चाहिए, वर्ना अंजाम बुरा होगा। बता दें कि जोधपुर में सलमान खान पर काला हिरण शिकार को लेकर मामला दर्ज हुआ था। हालांकि हाई कोर्ट की ओर से उन्हें बरी किया जा चुका है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Salman Khan की सिक्योरिटी पर ‘शेरा’ का अपडेट, भाईजान के बॉडीगॉर्ड बोले- जो चीजें नहीं होनी चाहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola