Salman Khan की सिक्योरिटी पर 'शेरा' का अपडेट, भाईजान के बॉडीगॉर्ड बोले- जो चीजें नहीं होनी चाहिए...

Shera on Salman Khan Security: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा को लेकर बीते कुछ दिनों से माहौल बेहद गरम रहा है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही भाईजान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। अब शेरा ने इस पर क्या बोला? आइए जानते हैं…

Shera, Salman Khan

Shera, Salman Khan

विज्ञापन

Shera on Salman Khan Security: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान बीते कुछ दिनों से जमकर चर्चा में रहे हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से तो मामला बेहद गरम हो गया था। हालांकि, धीरे-धीरे चीजें ठीक हो रही हैं और समय के साथ इनमें बदलाव भी हो रहा है। इस बीच अब खुद सलमान खान के बॉडीगॉर्ड शेरा ने भाईजान की सिक्योरिटी पर ताजा अपडेट दिया है। साथ ही बीते दिनों जो भी हुआ उस पर पर रिएक्ट किया।

सलमान के बॉडीगॉर्ड शेरा ने क्या बोला?

दरअसल, हाल ही में सलमान खान के बॉडीगॉर्ड शेरा ने instantbollywood के साथ बात की। इस दौरान शेरा ने भाईजान की सुरक्षा पर बात की। शेरा से जब पूछा गया कि सलमान की सिक्योरिटी को लेकर क्या है? क्या सारी चीजें ठीक हैं? इस पर शेरा ने जवाब दिया कि अभी हमारा 7 तारीख को दुबई में शो है और सारी चीजें ठीक हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी सब अपनी जगह ठीक है।

विज्ञापन

जो हालात आजकल चल रहे हैं- शेरा

इसके आगे शेरा ने कहा कि आप सब देख रहे हैं, जो-जो भी हुआ है या जो हालात आजकल चल रहे हैं और जो चीजें नहीं होनी चाहिए देश में, वो भी चल रही हैं, तो मुंबई पुलिस पूरा सपोर्ट कर रही है, पूरी सिक्योरिटी पर भी है। आप जानते हैं कि मुंबई पुलिस किस तरह से काम करती है, तो सब ठीक है। जैसे ही सोशल मीडिया पर शेरा का ये वीडियो सामने आया, तो लोग पर इस पर रिएक्ट करने लगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

यूजर्स ने किया रिएक्ट

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि सलमान को हाईएस्ट सिक्योरिटी दो। दूसरे यूजर ने लिखा कि सलमान का नाम ही बहुत है। तीसरे यूजर ने कहा कि सलमान भाई का कोई कुछ नहीं कर सकता। एक और यूजर ने लिखा कि शेरा, सलमान की ढाल है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने सलमान के बॉडीगॉर्ड शेरा के वीडियो पर किए हैं।

विज्ञापन

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बदला माहौल

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों पहले ही बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी, जिसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। कथित तौर पर बाबा की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। सलमान खान और बाबा सिद्दीकी एक-दूसरे के बेहद करीब थे, ऐसे में सलमान खान को लेकर भी टेंशन बढ़ गई थी। हालांकि, बाबा के मर्डर के बाद भाईजान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ