Salman Khan Shares Post for Anant & Radhika: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पिछले पूरे हफ्ते काफी ट्रेंड में रही। दोनों की 12 जुलाई को आखिरकार शादी हो गई। दोनों की शादी में पूरा बॉलीवुड एक जगह इकट्ठा हो गया। शाहरुख, सलमान से लेकर बिग बी, रजनीकांत तक हर किसी ने अनंत-राधिका की शादी में जमकर डांस किया। दोनों की शादी के बाद अब बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान ने नए जोड़े के लिए एक बड़ा ही प्यारा पोस्ट शेयर किया है। आखिर क्या कहा है सलमान खान ने इस रिपोर्ट में जानिए।
सलमान ने अनंत-राधिका को किया विश
अनंत अंबानी और राधिका ने लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली। दोनों की शादी के बाद अब सेलेब्स लगातार नए जोड़े के लिए विशिंग पोस्ट डाल रहे हैं। इसी कड़ी में सलमान खान ने भी अनंत-राधिका को अपने अंदाज में विश किया। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘डियर अनंत और राधिका, मिस्टर एंड मिसेज अनंत अंबानी, आप दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं।
साथ ही एक दूसरे के परिवार से भी आप बहुत प्यार करते हैं। आप दोनों को यूनिवर्स ने मिलाया है। आपको बहुत सारी खुशियां और आप स्वस्थ रहें। भगवान आप दोनों को अपना आशीर्वाद दें। मुझसे थोड़ा भी इंतजार नहीं किया जा रहा कि कब आप दोनों माता-पिता बनेंगे। आप कमाल के पेरेंट्स बनेंगे।’
सलमान के अलावा कैटरीना-ऐश्वर्या भी आईं
सलमान खान ने अनंत और राधिका की प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए ये नोट लिखा है। उन्होंने अनंत और राधिका के लिए खास दुआ की है। जानकारी के लिए बता दें अनंत-राधिका की शादी में सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के साथ पहुंचे थे। इस समारोह से सलमान के काफी चर्चे हुए क्योंकि यहां उनके अलावा उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स कैटरीना कैफ और ऐश्वर्या राय भी शामिल हुईं। वैसे तो यहां बहुत सारे स्टार्स आए जो कभी एक दूसरे को डेट किया करते थे लेकिन सलमान के लवलाइफ के चर्चे तो सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी आम हैं।
अनंत-राधिका की शादी में आए खास मेहमान
आपको बता दें अनंत अंबानी और राधिका की शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, हर किसी सेलेब ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। क्या खेल जगत, बिजनेस जगत और हॉलीवुड, बॉलीवुड के बड़े-बड़े नाम शादी समारोह में शामिल हुए। दोनों को आशीर्वाद सेरेमनी में पीएम मोदी ने भी अपनी ब्लेसिंग दी। दोनों के रिसेप्शन में धर्मगुरुओं ने भी शिरकत की। इस दौरान सभी ने नए जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया। सभी ने अनंत और राधिका को ब्लेसिंग्स दी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ने पलटा खेल, लवकेश कटारिया हुए फेल, इन 3 कंटेस्टेंट्स को बनाया नया ‘बाहरवाला’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
12 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines