बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। भाईजान सोशल मीडिया भी खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में बना हुआ है। इस पोस्ट में सलमान ने शर्टलेस होकर फोटोज शेयर की हैं, जिनमें भाई के डोले-शोले दिख रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस पूरे पोस्ट में क्या है?
भाईजान ने शेयर किया पोस्ट
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि भाईजान ने तीन फोटोज शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सलमान बैक साइज पोज दे रहे हैं और अपनी बैक बॉडी को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। वहीं, दूसरे फोटो में भाईजान साइड लुक दे रहे हैं और तीसरे फोटो में उनका फ्रंट लुक नजर आ रहा है। पोस्ट में भाईजान अपने अलग ही स्वैग में नजर आ रहे हैं।
लोगों ने यूं किया रिएक्ट
इस पोस्ट को शेयर करते हुए सलमान खान ने इसके कैप्शन में लिखा कि ईलो जी सनम हम आ गए… अब इतना भी गुस्सा करो नहीं जानी। सलमान खान के पोस्ट पर लोगों ने भी जमकर अपना-अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि इसको बोलते हैं अंदाज अपना-अपना जलवा है भाई का। दूसरे यूजर ने कहा कि भाईजान। तीसरे यूजर ने कहा कि भाई और इसके संग फायर इमोजी।
Salman Khan
‘अंदाज अपना-अपना’ हुई रि-रिलीज
इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान के इस पोस्ट पर नेटफ्लिक्स ने भी कमेंट किया है। नेटफ्लिक्स ने लिखा कि गुस्सा क्यों करेंगे, हम तो स्वागत करेंगे। एक और यूजर ने कहा कि दंबग खान। इसके अलावा बाकी लोगों ने इस पोस्ट पर दिल और फायर इमोजी भी बनाए हैं। गौरतलब है कि सलमान खान और आमिर खान की फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की गई है।
यह भी पढ़ें- FIR दर्ज होने के बाद Neha Singh Rathore ने फिर शेयर किया वीडियो, सरकार को कोसा
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
16 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
17 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines