Salman Khan Instagram Post: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान वैसे तो सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं लेकिन जब आते हैं, तो फैंस की खुशी देखने लायक होती है। एक बार फिर भाईजान ने अपने इंस्टाग्राम पर जिम से तस्वीरें शेयर की हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ वायरल होनी शुरू हो गई हैं। इन तस्वीरों में सलमान खान अपने बाइसेप्स और ट्राइसेप्स को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही घंटों में उनकी पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। दिलचस्प बात ये है कि सलमान के डोले-शोले से ज्यादा उनकी सलाह फैंस का ध्यान खींच रही है।
मिरर के सामने पोज देते दिखे सलमान खान
सलमान खान ने मंगलवार की देर रात अपने इंस्टाग्राम पर जिम से फोटो शेयर की हैं। इन फोटो में भाईजान मिरर के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। पहली फोटो में एक्टर अपने बाइसेप्स को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। हालांकि ये फोटो काफी ब्लर है, जिसमें भाईजान की हल्की झलक दिखाई दे रही है। दूसरी फोटो में उन्हें शर्टलेस होकर साइड में देखते हुए देखा जा सकता है। वहीं तीसरी फोटो में सलमान साइड इंटेंस लुक देते हुए अपने डोले-शोले दिखा रहे हैं। इन फोटो ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है।
यह भी पढ़ें: Anshula Kapoor बिग बॉस 19 में लेंगी हिस्सा? क्या है अर्जुन कपूर की बहन का इरादा
सलमान खान ने दी अनोखी सलाह
जिम से अपनी फोटो को शेयर करते हुए सलमान खान ने अनोखा कैप्शन दिया है, जो सलाह की तरह नजर आ रहा है। एक्टर ने लिखा, ‘ध्यान रखें और मिरर में दिख रहे पर्सन को प्रोटेक्ट करें। वही काम आएगा।’ सलमान खान की फोटो देखने के बाद यूजर्स भी अपने रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने लिखा, ‘भाईजान लव यू।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘टाइगर जिंदा रहेगा इंशाअल्लाह।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘भाई वापस फॉर्म और शेप में आ गए हैं।’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘4 साल सफेद हो जाने से जंगल का शेर बुड्ढा नहीं होता, लव यू जानी काम करते रहो धन्य रहो। #सलमानखान जल्दी मिलेंगे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वर्ल्ड की सबसे बड़ी वापसी लोडिंग है।’
सलमान खान का वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि सलमान खान आखिरी बार फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे, लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म में बिजी हैं। ये फिल्म 2020 के गलवान घाटी वॉर पर बेस्ड होगी जिसमें भाईजान कर्नल बी. संतोष बाबू का कैरेक्टर प्ले करेंगे।
संबंधित खबरें
Rise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
22 mins agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
2 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
3 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
5 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
7 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
19 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
20 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines